फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP state executive meeting today, Panchkula ready for grand welcome of Union Home Minister Amit Shah

हरियाणा में भाजपा का महामंथन: सैनी ही होंगे सीएम चेहरा, भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

Sat, 29 Jun 2024 04:29 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:29 PM IST
सार

भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह बोले कि मोदी और मनोहर ने दस साल में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे हमें सिर झुकाना पड़े।

विज्ञापन
Haryana BJP state executive meeting today, Panchkula ready for grand welcome of Union Home Minister Amit Shah
पंचकूला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी। सैनी ही चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। हरियाणा भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को पंचकूला पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर से हरियाणा की जनता का विश्वास जीतने जा रही है।

विज्ञापन


सरकार बनने पर नायब सैनी ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी एलान किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि 2019 में बहुमत न मिलने पर भाजपा ने जजपा, हलोपा व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।
विज्ञापन


पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मन में कोई भी संशय मत रखें। मेरी बात पर भरोसा रखें। भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और मनोहर लाल ने पिछले दस साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिससे हमें सिर झुकाना पड़े। हमें हर मतदाता के पास सिर उठाकर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हरियाणा की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार आती थी जो सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाती थी तो दूसरी सरकार सिर्फ अपने जिले में काम करती थी। भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा का समग्र विकास किया है। सभी जिलों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन दस साल में कोई यह नहीं कह सकता कि हरियाणा में किसी की दबंगई चलती है। हरियाणा में कानून व्यवस्था को सिर्फ भाजपा सरकार ने सुधारा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देब और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मंच पर मौजूद थे।



कांग्रेस के दुष्प्रचार में नहीं फंसना है
शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रांति फैलाने में जुटी है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई है। भाजपा को इस बार 2014 के चुनाव से पांच फीसदी ज्यादा मत मिले हैं। इंडिया गठबंधन के सभी दलों की सीटें मिला ली जाए तब भी भाजपा से कम हैं। कुछ मीडिया समूह भी भाजपा की जीत को फीका बताने में जुटने हैं। हमें इनके फेर में नहीं फंसना है। छह दशक बाद पहली बार कोई व्यक्ति तीसरी बार पीएम बना है और वह मेरे और आपके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

तारा-सितारा का समय नहीं आने वाला
शाह ने राहुल गांधी को तारा और दीपेंद्र हुड्डा को सितारा बताते हुए कहा कि अब तारा-सितारा का समय नहीं आने वाला। न तो तारा चलेगा और न ही सितारा। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नाम लिए बिना कहा कि भ्रष्टाचार, डील, दामाद के सहारे दलाली करने वाले लोग हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता के सामने अपनी सरकार नहीं बना सकते।

मोदी हरियाणा को सबसे ज्यादा देते हैं प्राथमिकता
शाह ने कहा कि पीएम मोदी हरियाणा को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। जब मैंने यह बात सिरसा में कही तो हुड्डा ने सवाल किया था, लेकिन आज मैं उनको जवाब देता हूं कि जब प्रदेश मेें हुड्डा की सरकार थी और केंद्र में सोनिया व मनमोहन की सरकार थी तो उस दौरान हरियाणा को सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपये मिले थे। पीएम मोदी ने दस साल में हरियाणा को दो लाख 70 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह बात गर्व से मतदाताओं से कहनी चाहिए और राहुल व हुड्डा से जवाब मांगना चाहिए।


शाह ने दिया नारा, म्हारा हरियाणा सबसे आगे
अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र देते हुए कहा कि वह लोगों के पास जाएं और उन्हें बताएं कि म्हारा हरियाणा सबसे आगे है। चाहे प्रति व्यक्ति आय हो या फिर एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदने वाला राज्य हो। देश की सुरक्षा में भी सबसे ज्यादा जवान देने वाला हरियाणा ही है। भाजपा सरकार आने पर डबल इंजन की सरकार हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंचकूला से हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की आधारशिला रखी। अमित शाह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर तीसरी बार सरकार बनाएगी। डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। -नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed