फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP Leaders Meeting with Amit Shah

6 भाजपा नेताओं को अमित शाह का बुलावा

Mon, 14 Jul 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Jul 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana BJP Leaders Meeting with Amit Shah

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा भाजपा के भविष्य का निर्णय करेंगे। हरियाणा भाजपा के आला नेताओं की संगठन और गठबंधन के मुद्दे पर शाह 16 जुलाई को निर्णय करेंगे। दिल्ली में होने वाली इस बैठक की बात भाजपा नेताओं को लीक नहीं करने की नसीहत दी गई है।

विज्ञापन

गठबंधन टूटना लगभग तय

Haryana BJP Leaders Meeting with Amit Shah

हाल के दिनों में हरियाणा जनहित कांग्रेस और भाजपा नेताओं की बयानबाजी से गठबंधन की गांठ ढीली पड़ चुकी है। ऐसे में गठबंधन के लिए होने वाली बैठक में भाजपा नेता हजकां के पक्ष में कोई बात रखेंगे, इसकी संभावना कम है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक गठबंधन का टूटना लगभग तय है, फिर भी यदि केंद्रीय नेतृत्व गठबंधन में दिलचस्पी दिखाता है तब भी पहले वाली बात नहीं आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के चुनिंदा नेता ही मिलेंगे शाह से

Haryana BJP Leaders Meeting with Amit Shah

बुधवार 16 जुलाई को शाह के साथ होने वाली बैठक में हरियाणा के चुनिंदा नेताओं को ही बुलाया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, संगठन मंत्री और महामंत्री मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा केंद्र के कुछ नेता भी मौजूद हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दिन गठबंधन सहित विधानसभा चुनाव की रणनीति तय हो सकती है।

विज्ञापन

राजनाथ के सामने किया था गठबंधन का विरोध

Haryana BJP Leaders Meeting with Amit Shah

इससे पहले राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक में प्रदेश भाजपा नेताओं ने गठबंधन जारी रखने का विरोध किया था। इस बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा सातों सांसदों ने भी अपनी बातें रखीं थीं।

बैठक में भी 90 फीसदी नेताओं ने गठबंधन की खिलाफत की थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य हरियाणा भाजपा नेताओं की बात से सहमत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed