फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP core group meeting in Delhi today

दिल्ली में हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, हार के कारणों पर होगा मंथन, वरिष्ठ नेता भी मौजूद

Sun, 17 Nov 2019 04:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP core group meeting in Delhi today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में रविवार को संपन्न होगी। बैठक में जहां भाजपा के घोषणा पत्र पर अधारित सौ दिन का एजेंडा तैयार किया जाएगा, वहीं आगामी लोकसभा सत्र के दौरान हरियाणा से जुड़े क्या महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाए जा सकते हैं, इस पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बताते चलें कि इस बार हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा के सांसद जीते हैं, लिहाजा भाजपा के ये सभी सांसद प्रदेश के किन महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाएंगें, उसे लेकर इस कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा हारी गई सीटों पर कारणों की समीक्षा भी होगी। पिछली बार भाजपा बहुमत के साथ चुनाव जीती थी, इस बार ‘75 पार’ के नारे के साथ आगे बढ़ रही थी, तो अचानक क्या कारण रहे कि भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रही, इस पर भी भाजपा के वरिष्ठ नेता मंथन करेंगे। 
विज्ञापन


इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कोर ग्रुप के अन्य सदस्य प्रभारी अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद रतनलाल कटारिया, कृष्णपाल गुर्जर, संजय भाटिया, राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष निर्मल बैरागी, मंत्री अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री रामबिलास मंत्री, ओपी धनखड़, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव समेत इत्यादि नेता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दिसंबर में होने वाले संगठन चुनावों पर भी चर्चा होगी और यह संभावना है कि इसके लिए चुनाव अधिकारी की भी नियुक्ति की जाए। सौ दिन के एजेंडे में उन कामों को तय किया जाएगा, जो घोषणा पत्र में भी शामिल और जिन्हें पूरा करने में ज्यादा मशक्कत की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा बैठक में नए चुनकर आए विधायकों प्रशिक्षण शिविर लगाने और सीएमओ के गठन पर भी चर्चा होगी।

उधर, चूंकि इस बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है, तो ऐसे में सहयोगियों के साथ तालमेल कैसे रखना है और किस तरह न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में विकास की गति का बढ़ानी है, इस पर भी चर्चा होगी।

इसके अलावा कोर ग्रुप की बैठक में बोर्डों और निगमों के चेयरमैनों की अगली पारी पर भी मंथन होगा। चर्चा है कि मौजूदा चेयरमैनों में से कई के इस्तीफे लिए जा सकते हैं। साथ ही नई गठबंधन सरकार की मंगलवार को होने वाली पहली कैबिनेट मीटिंग में भी किन प्रमुख एजेंडों पर काम करना है, यह भी तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed