फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Speaker car accident in Mohali

चंडीगढ़: काफिले की तीन गाड़ियां टकराईं, बाल-बाल बचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, मोहाली सीमा पर हुआ हादसा

Fri, 20 May 2022 04:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 May 2022 04:32 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एमआरआई व अन्य अन्य मेडिकल टेस्ट कराने पंचकूला के नागरिक अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Haryana Assembly Speaker car accident in Mohali
हादसाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। हादसे में ज्ञानचंद गुप्ता बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है। जबकि, उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर सेक्टर-48 में चंडीगढ़ और मोहाली बॉर्डर पर हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही दोनों शहर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


वह राजस्थान के उदयपुर में अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे थे। जब उनका काफिला सेक्टर-48 में पहुंचा तो सड़क के बीच में कट से एक निजी कार दिखाई दी। कार कट से थोड़ी आगे थी, जिसे देखकर पायलट ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके बाद काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 
विज्ञापन


निजी कार चालक ने गलती के लिए माफी मांगी। जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पुलिस कार्रवाई करने से मनाकर दिया। सेक्टर-49 थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस कंट्रोल रूम पर भी सड़क हादसे की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में करवाया चेकअप
सड़क हादसे के बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने एमआरआई और अन्य मेडिकल टेस्ट करवाया। इसके बाद वह अपने आवास के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed