फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Session Begins Today

हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से, हंगामेदार होने का आसार, पलटवार को सरकार भी तैयार

Fri, 02 Aug 2019 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Session Begins Today
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। मनोहर लाल सरकार का यह अंतिम विधानसभा सत्र है। सत्र की कार्यवाही दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। सत्र के दो से छह अगस्त तक चलने की उम्मीद है। सत्र की अवधि पर अंतिम मुहर सत्र की शुरुआत से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी कमेटी लगाएगी। जिसमें स्पीकर के अलावा हर दल के नेता शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के छोटा मगर हंगामेदार होने की आशंका है। चूंकि, मुख्य विपक्षी दल बन चुकी कांग्रेस भाजपा को अंतिम सत्र में घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। घोटालों, कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दों पर जोरदार हंगामा होने के आसार हैं। इनेलो पूरी तरह से टूट चुकी है, उसके बावजूद विधायक अभय चौटाला अपने भरोसेमंद तीन अन्य विधायकों के साथ सरकार पर हमलावर रहने वाले हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार, किसानों और एसवाईएल के मुद्दों पर अभय सरकार को घेरेंगे। विपक्ष बेशक बिखरा हुआ है लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और इनेलो दोनों ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेंगे। सरकार की ओर से भी पलटवार की पूरी तैयारी है। तथ्यों के साथ विपक्ष पर जोरदार हमला बोलने का जिम्मा टीम मनोहर और मंत्रियों पर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस और इनेलो विधायक दल सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को ही विधानसभा सत्र के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के जो भी विधायक बचे हैं, उनके सवालों के जवाब मजबूती के साथ देंगे। सत्र में अनेक अहम बिल पास कराए जाएंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सत्र की अवधि छोटी रहने की संभावना है। चूंकि, सभी को चुनाव के लिए फील्ड में उतरना है।

सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव से शुरू होगी कार्यवाही
मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू होगी। बजट सत्र से लेकर अब तक देश और प्रदेश की महान शख्शियतों की मृत्यु पर सीएम, स्पीकर, संसदीय कार्य मंत्री, कांग्रेस और इनेलो नेता शोक प्रकट करेंगे। 

इसके बाद प्रश्नकाल तय किया गया है। इसके बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट और अनुपूरक अनुमान एवं अन्य रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी। तीन और चार जुलाई को अवकाश रहेगा। पांच और छह जुलाई को फिर सदन की कार्यवाही चलेगी।  

बदला-बदला होगा सदन का नजारा
हरियाणा विधानसभा का नजारा इस बार बदला-बदला होगा। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में होगी तो इनेलो विधायक, कांग्रेस विधायकों की सीटों पर बैठे नजर आएंगे। नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी बैठेंगी। उनके बगल में प्रोटोकॉल अनुसार डिप्टी स्पीकर संतोष यादव होंगी। इनेलो विधायक जाकिर हुसैन की सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठेंगे। वरिष्ठता अनुसार बाकी विधायकों का सिटिंग प्लान बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष के बिना पहला सत्र
इनेलो से नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छिनने के बाद कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल के नाते अपना नेता प्रतिपक्ष घोषित करना था लेकिन अंतर्कलह के चलते पार्टी किसी एक विधायक के नाम पर मुहर नहीं लगा पाई। सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने हालांकि पार्टी की अनुमति के बिना ही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर अपना दावा ठोक दिया था लेकिन स्पीकर से मंजूरी नहीं मिली। 

स्पीकर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका अधिकारिक पत्र मांगा था, जो आज तक विधानसभा को नहीं मिला। हुड्डा समर्थक विधायक किरण चौधरी को नेता प्रतिपक्ष न बनाने को लेकर हाईकमान को पत्र भी लिख चुके हैं। लंबे समय बाद यह पहला मौका होगा जब सदन की कार्यवाही बिना नेता प्रतिपक्ष के ही चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed