फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly monsoon session will be for three days

Haryana News: तीन दिवसीय होगा मानसून सत्र, राष्ट्रगान से होगी शुरुआत... राष्ट्रीय गीत से होगा खत्म

Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जानकारी दी है कि विधानसभा के हर सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी। इसी तरह सत्र को राष्ट्रीय गीत से खत्म किया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक में ये फैसला लिया गया है और नई परंपरा शुरू करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Haryana Assembly monsoon session will be for three days
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का आठ अगस्त से शुरू होने वाला मानसून सत्र नई परंपराओं के आगाज के साथ बड़े बदलाव का भी साक्षी बनेगा। तीन दिवसीय सत्र की पूरी कार्यवाही ई-विधान से चलेगी। यह पहला डिजिटल सत्र होगा। कार्यवाही राष्ट्रगान से शुरू होकर राष्ट्रगीत के साथ संपन्न होगी। दोहरी बैठकों की परंपरा को खत्म कर दिया गया है। रोजाना एक बैठक में सदन की कार्यवाही छह घंटे चलेगी।

विज्ञापन


स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कार्य सलाहकार समिति सहित तीन बैठकों में ये अहम निर्णय लिए गए। विधानसभा की नियम कमेटी ने सत्र का समय बदलने और स्थायी समिति ने अन्य प्रस्ताव मंजूर कर लिए। सर्वदलीय बैठक में सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत से करने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत सत्र की शुरूआत सुबह 11 बजे और समापन शाम छह बजे होगा। बीच में एक घंटे का मध्याह्न अवकाश रहेगा। रोजाना छह घंटे कार्यवाही चलने से विधायकों को अपनी बात रखने के लिए अधिक समय मिलेगा और विधायी कार्य भी ज्यादा होगा। ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि अब विधायक सत्र की पहली बैठक से 15 दिन पूर्व तक अपने प्रश्न लगा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्रावसान के बाद विधायकों की तरफ से मांगी गई जानकारियां 21 दिन में दी जाएंगी। अभी तक यह समय सीमा 15 दिन की थी। संबंधित विभागों को जवाब तैयार करने के लिए कम समय मिल रहा था, इसलिए 6 दिन की अवधि बढ़ाई गई है। मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों सुबह साढ़े 11 से एक बजे तक अभ्यास सत्र में ई-विधान को समझेंगे।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने एक सप्ताह का सत्र बुलाने की मांग कार्य सलाहकार समिति की बैठक में रखी, जिस पर कहा गया कि जरूरत पड़ी तो रूल्स कमेटी निर्णय लेगी। सत्र लंबा होना चाहिए था ताकि सभी विधायकों को अपनी बात रखने का मौका मिलता।


250 तारांकित, 185 अतारांकित प्रश्न पूछे
गुप्ता ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 250 तारांकित और 185 अतारांकित प्रश्न अभी तक पूछे हैं। इसकी सूचना विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुकी है। सरकार की ओर से भेजे गए कार्यक्रम में 2 विधेयकों के पेश करने की बात कही गई है। 2 गैर सरकारी संकल्प भी मिले हैं। 24 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 2 कार्य स्थगन प्रस्ताव, 1 लघु अवधि प्रस्ताव आया है। मानसून सत्र को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करवाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed