फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana assembly mansoon session

हरियाणा विस सेशन: पहले दिन मुनि सागर के प्रवचन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly mansoon session
सदन की बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। पहले दिन मुनि तरुण सागर के प्रवचन होंगे। साथ ही सेशन कई मुद्दों को लेकर गरमाएगा। वहीं, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष पूरी तरह से लामबंद है। सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति बना ली है। कांग्रेस ने तैयारी के लिए वीरवार को ही विधायक दल की बैठक की, वहीं इनेलो ने आज सेशन शुरू होने से पहले बैठक की। इसकी अध्यक्षता इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने की। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित पार्टी के विधायक व प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इसमें सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इनेलो प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से किसानों पर जबरन थोपी जा रही फसल बीमा योजना, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने, प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर बाहरी लोगों को बिठाए जाने, किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का अभी तक पूरा मुआवजा न मिलने, बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति, गन्ना किसानों का अभी तक पूरा भुगतान न होने, औद्योगिक घरानों को फायदा पंहुचाने के लिए लाभ में चल रहे बिजली उपमंडलों के निजीकरण का फैसला वापस लेने, ढाणियों में बिजली की सुविधा प्रदान करने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का निरंतर गिरते स्तर को सुधारने, अवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने, प्रदेश के अनेक इलाकों में सेम की समस्या से निजात दिलाने और भाजपा द्वारा लोगों से किए चुनावी वादे पूरे न करने सहित राज्य से जुड़े कई अन्य मुद्दे काम रोको प्रस्ताव व ध्यानार्कषण प्रस्ताव के माध्यम से प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन



विधानसभा में मुनि श्री तरुण सागर का प्रवचन आज
हरियाणा के संसदीय मामलों के मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में मुनि तरुण सागर के प्रवचन होंगे। पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक में दलों की सहमति से मुनि के प्रवचन का निर्णय लिया गया था। इसके लिए मुनि 26 अगस्त को सुबह आठ बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर से प्रस्थान करके पैदल चलते हुए करीब 9.30 बजे उनके निवास स्थान पर पहुंचे। अब दोपहर बाद तीन बजे उनके प्रवचन होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव सहित अन्य पार्टियों के विधायक भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सत्र में चर्चा के लिए रखे जाएंगे 19 विधेयक
शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन अलग-अलग विषयों से संबंधित 19 विधेयक भी चर्चा के लिए रखे जाएंगे। सत्र के दौरान हरियाणा के पूर्व राज्यपाल डॉ. एआर किदवई सहित अन्य प्रतिष्ठित लोगों के निधन पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा सत्र के दौरान स्पोर्ट्स काउंसिल के गठन, स्वर्ण जयंती समारोहों के आयोजन सहित अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सत्र के पहले दिन हरियाणा विधानसभा (सदस्य सुविधा) संशोधन विधेयक-2016, विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय विधेयक-2016, हरियाणा खेल परिषद विधेयक-2016, हरियाणा विधानसभा (सदस्य वेतन, भत्ता व पेंशन) सहित अन्य विधेयकों पर चर्चा के बाद इन्हें पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed