फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Yogi Adityanath addresses public rally In Haryana

हरियाणा विस चुनावः योगी आदित्यनाथ बोले-अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान और राहुल को पीड़ा

Fri, 11 Oct 2019 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Yogi Adityanath addresses public rally In Haryana
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पाकिस्तान और राहुल गांधी को पीड़ा हुई। कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 हटाने का जमकर विरोध किया। जब बॉर्डर पर जवान शहीद होता है तो कांग्रेस के मुंह से सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं निकलता।

विज्ञापन


इससे लगता है कि कांग्रेस आतंकवादियों से मिली हुई है। कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया है। इस कारण देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाना से भाजपा उम्मीदवार परमेंद्र सिंह ढुल की गतौली में हुई जनसभा में कहीं।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि विजयदशमी के दिन जब देश के रक्षामंत्री फ्रांस से राफेल लेकर लौटते हैं और उसकी पूजा करते हैं तो इसमें भी कांग्रेस को परेशानी होती है। शास्त्रों में शस्त्र की पूजा को सही माना गया है। अगर देश की सुरक्षा खतरे में होगी तो क्या हम विकास कर पाएंगे। प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाकर देश के माथे से 70 साल पुराना कलंक मिटा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हरियाणा के लोग भी कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकते हैं। कांग्रेस ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 देकर नरक बना दिया था, अब फिर से प्रधानमंत्री ने उसे स्वर्ग बना दिया है। पिछली सरकारों ने नारी सशक्तीकरण के नारे तो बहुत दिए लेकिन लागू नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री ने हरियाणा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को सम्मान दिया है। 

जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए तीन तलाक कानून बनाया। इससे भी कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। कांग्रेस ने देश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस शासन में 2जी घोटाला हुआ।

कॉमनवेल्थ गेम्स में एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, उसमें भी घोटाला हुआ। खेल पूरे हो गए, लेकिन योजनाएं पूरी नहीं हो पाईं। कांग्रेस सरकार में रॉबर्ड वाड्रा ने निवेश आने और युवाओं को नौकरी देने के नाम पर जमीन घोटाला किया, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पारदर्शिता से 72 हजार नौकरियां दी।
फोटो कैप्शन

'कांग्रेस में नहीं कोई नेता, नीयत और नीति'

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी में कोई नेता, नीयत और नीति नहीं है। चुनाव घोषित होते ही राहुल गांधी अपनी नानी के घर का रुख कर लेते हैं। कांग्रेस 70 साल देश के विकास में बाधक बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहा है। कश्मीर के विकास में बाधक बने अनुच्छेद 370 और 35ए एक झटके में हटा दिए गए। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अब जिससे भी बात होगी सिर्फ पीओके पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed