{"_id":"5d92e5498ebc3e93ad105288","slug":"haryana-assembly-elections-yogeshwar-dutt-bjp-candidate-from-baroda-for-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का टिकट मिलते ही पहलवान योगेश्वर ने खोला राज, बोले इस वजह से आया हूं राजनीति में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का टिकट मिलते ही पहलवान योगेश्वर ने खोला राज, बोले इस वजह से आया हूं राजनीति में
Tue, 01 Oct 2019 06:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : social media
सोमवार को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में भाजपा ने नौ महिलाओं समेत तीन खिलाड़ियों को भी जगह दी। इन खिलाड़ियों में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त का नाम भी शामिल है। वे हरियाणा के बड़ौदा विधानसभा सीट से अपनी किस्मत अजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट मिलने के बाद योगेश्वर ने राजनीति में आने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'जनीति में शामिल होने के पीछे मेरा उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। मैं जमीनी स्तर पर समस्याओं को हल करना चाहता हूं और सभी प्रकार के खेलों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt, Olympic Medallist & BJP candidate from Baroda for Haryana Assembly polls: My intention behind joining politics is to serve people. I want to solve problems at the grassroots level and promote the participation of youth in all kinds of sports. pic.twitter.com/Al9AMDKky8
— ANI (@ANI) October 1, 2019