फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Voting will tomorrow for 90 assembly seats in Haryana

थमा चुनावी शोर, वोटर शांत, प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी, की-वोटर्स के साथ बैठकों का दौर तेज

Sun, 20 Oct 2019 02:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Oct 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Voting will tomorrow for 90 assembly seats in Haryana
Assembly election 2019 - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कई दिनों से चल रहा चुनावी शोर-शराबा शांत हो गया है। मुद्दों का शोर भी थम गया है। लेकिन वोटर अभी शांत हैं। दिग्गजों और स्टार प्रचारकों ने खूब पसीना बहाया, मगर फिर भी मतदाता किसी एक दल की ओर बहता दिखाई नहीं दिया। मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों व दलों की बेचैनी बढ़ाई हुई है। हरियाणा का यह विधानसभा चुनाव कई मायनों से सियासी दलों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी दल ने इस चुनाव को हलके में नहीं लिया। 

विज्ञापन


सत्तापक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने मुद्दों की जमीन तैयार की और फिर अपने अंदाज में उस जमीन पर चुनावी बैटिंग भी की। मतदाताओं को रिझाने का हर संभव एवं जायज प्रयास भी किए गए। रोड शो, जनसभाओं व रैलियों के माध्यम से सभी दलों के नेताओं व स्टार प्रचारकों ने माहौल भी बनाने की कोशिश की। मगर अब यह शोर पूरी तरह से शांत है और सार्वजनिक चुनावी प्रचार भी बंद हो चुका है।
विज्ञापन


अब मतदान को शेष बचे एक दिन में प्रत्याशियों का फोकस की-वोटर्स की ओर बढ़ा है। प्रत्याशियों का की-वोटर्स के साथ बैठकों का दौर तेज हो गया है। ये की-वोटर्स वे लोग होते हैं, जिनके प्रभाव में अन्य मतदाता रहते हैं यानी काफी संख्या में इन मतदाताओं का वोट ये लोग इधर से उधर ट्रांसफर करवाने का माद्दा रखते हैं। इन्हीं की-वोटर्स को प्रत्याशी अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मतदाता भी अब चिंतन-मंथन में जुटा हुआ है। सभी प्रत्याशियों के मुद्दों और घोषणा पत्रों से रूबरू होने के बाद मतदाता अब इस सोच में हैं, प्रदेश में किस दल को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। इसके लिए मतदाता सोमवार को मतदान करेगा और 24 अक्तूबर को जनादेश सबके सामने होगा। बहरहाल, चुनावी संग्राम में लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को अब जनता के फैसला का इंतजार है।

इन दिग्गजों ने बहाया पसीना
हरियाणा के चुनावी समर में पीएम नरेंद्र मोदी ने 7, अमित शाह ने 5 (टोहाना, ऐलनाबाद, नारनौंद 3 रैलियां रद हुई), भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 3, सीएम मनोहर लाल ने 77, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 9,  हेमामालिनी ने 9, सन्नी दओल चार, कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने 1,  स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो, भूपेश बघेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आंनद शर्मा, अशोक गहलोत इत्यादि नेताओं ने ने भी रैलियां कर पसीना बहाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed