फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly elections today, 2.03 crore voters will decide the fate of 1031 candidates

लो चुण ल्यो आपणी चौधर: हरियाणा विधानसभा चुनाव आज, 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.03 करोड़ मतदाता

Sat, 05 Oct 2024 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 12:47 AM IST
सार

225 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) के साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। राज्य के 115 पिंक बूथों पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होगी।

विज्ञापन
Haryana Assembly elections today, 2.03 crore voters will decide the fate of 1031 candidates
हरियाणा विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रदेश के 2.03 करोड़ मतदाता 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 442 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा में वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए कुल 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनके लिए शुक्रवार दोपहर को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक प्रदेशभर के मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बल की 225 कंपनियों के अलावा 29 हजार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) के साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। चुनाव में 24,719 कंट्रोल यूनिट रहेंगी। राज्य में कुल मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा संख्या फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में है।
विज्ञापन


यहां 1650 मतदान केंद्र है। जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र हैं। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है। चुनाव आयोग ने 3460 संवेदनशील और 138 वल्नरेबल बूथ भी घोषित किए हैं। यहां अतिरिक्त जवानों की मौजूदगी में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग व दिव्यांग घर से कर सकेंगे मतदान

  • चुनाव आयोग की ओर से 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाें को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा दी गई है।
  • मतदाताओं की सुविधाओं के लिए व्यवस्था
  • रिहायशी एरिया की 114 इमारत और स्लम एरिया की 87 जगहों पर मतदान केंद्र बनाए हैं।
  • राज्य के 115 पिंक बूथों पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होगी।
  • राज्य में 144 आदर्श बूथ होंगे, जहां तमाम सुविधाएं मुहैया होंगी।
  • राज्य के 87 बूथों की जिम्मेदारी दिव्यांगजन कर्मचारियों के कंधे पर होंगी।
  • राज्य के 114 मतदान केंद्रों को युवा कर्मचारी संचालित करेंगे।


आज मतदाता ही भाग्यविधाता
प्रदेश में 2,03,54,350 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

85 वर्ष से अधिक आयु के दो लाख 31 हजार 93 मतदाता
प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,31,093 मतदाता हैं। इनमें से 89,940 पुरुष व 1,41,153 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 100 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 8,821 है। इसमें से 3,283 पुरुष व 5,538 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त, 1,09,217 सर्विस मतदाता हैं जिसमें से 1,04,426 पुरुष व 4791 महिला मतदाता हैं।



सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता प्रबंध : डीजीपी
चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की 225 कंपनियां तैनात हैं, जबकि हरियाणा पुलिस के 29 हजार 462 पुलिसकर्मी, 21 हजार 196 होमगार्ड के जवान तथा 10 हजार 403 एसपीओ तैनात किए गए हैं। राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय सीमाओं पर 298 जगह नाकेबंदी की गई है। इसमें 155 अंतरराज्यीय व 143 प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए हैं। साथ ही प्रदेश में 480 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें, 419 स्टेटिक सर्विलांस टीमें और 32 क्यूआरटी बनाई गईं हैं। इसके अलावा 1128 पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गईं हैं, जो 24 घंटे गश्त कर रही हैं। डीजीपी ऑफिस में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। -शत्रुजीत कपूर, डीजीपी, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed