फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, Rebel BJP MLA Kapriwas files nomination from rewari

बागी हुए रेवाड़ी के भाजपा विधायक, बोले-पार्टी टिकट देना चाहती थी, इंद्रजीत ने दिया धोखा

Fri, 04 Oct 2019 06:20 PM IST
ajay kumar अमित विश्वकर्मा, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमित विश्वकर्मा, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Rebel BJP MLA Kapriwas files nomination from rewari
बागी भाजपा विधायक ने भरा निर्दलीय नामांकन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी ने रेवाड़ी विधायक का टिकट काटकर राव इंद्रजीत समर्थक सुनील मूसेपुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से रेवाड़ी सियासी रण चल रहा है। शुक्रवार को बतौर निर्दलीय नामांकन भरने के बाद कापड़ीवास ने कहा कि पार्टी उनको टिकट देना चाहती थी, लेकिन राव इंद्रजीत ने उनके साथ धोखा कर अपने समर्थक को टिकट दिलाई। जबकि राव ने फोन कर कहा था कि बेटी को टिकट नहीं मिलने पर तुम्हारी पैरवी करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को रेवाड़ी विधानसभा सीट से अपने समर्थक का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे राव से जब दवाब में कापड़ीवास का टिकट कटवाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी का फैसला है। हम 2014 के विधानसभा चुनाव में भी बेटी आरती के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने कापड़ीवास को टिकट दी थी। अब पार्टी ने सुनील को टिकट दी है तो कापड़ीवास को भी नामांकन नहीं करना चाहिए। हम उनको मनाने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन

कोसली में पूर्व मंत्री नहीं हुए बागी

एक बार विधायक व दो सरकारों में मंत्री रहे जगदीश यादव दो माह पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। तभी से जगदीश को कोसली से भाजपा की टिकट मिलने के संभावना जताई जा रही थी। लेकिन जगदीश के धुर विरोधी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने खुलकर उनको टिकट देने का विरोध शुरु कर दिया, इसमें वे कामयाब भी हुए।

आखिरकार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व राव के समर्थक लक्ष्मण यादव को टिकट मिल गया। टिकट कटने के बाद से ही जगदीश के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को समर्थकों की बैठक में उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

सतीश यादव ने भी नहीं भरा पर्चा
टिकट कटते ही गुरुवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास कार्यालय में बुलाई गई समर्थकों की पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव के पहुंचने से सभी चौंक गए थे। सतीश ने कापड़ीवास के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए एक होकर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

गुरुवार को देर रात तक चली बैठक में दोनों में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। ऐसे में शुक्रवार को सतीश यादव ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। माना जा रहा था कि सतीश यादव निर्दलीय पर्चा दाखिल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अंतिम समय में उन्होंने पर्चा भरने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed