फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   haryana assembly elections, PM Narendra Modi Vijay Sankalp rally In Hisar and Mohana

हिसार में पीएम मोदी बोले- देश का किसान पसीना बहाए और पानी पाकिस्तान जाए, अब ये नहीं होगा

Sat, 19 Oct 2019 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, PM Narendra Modi Vijay Sankalp rally In Hisar and Mohana
हिसार में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। दोनों ही रैलियों पर उनके निशाने पर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और स्वच्छ भारत अभियान का नाम लेते ही कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी पर राजनीति करने वालों को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। हम पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोककर हरियाणा के किसानों को देंगे। इसके लिए इस बार पूरा जोर लगा देंगे। 
विज्ञापन


सोनीपत के मोहाना में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के विकास में सबसे बड़ी रुकावट अनुच्छेद-370 को हमने एक झटके में हटाकर पूरे देश में एक जैसा कानून लागू कर दिया है। लेकिन इसके बाद से कांग्रेस व उसके सहयोगियों के पेट में ऐसा दर्द उठा है कि कोई दवा काम नहीं कर रही है। अब लगने लगा है कि कांग्रेस के पेट का दर्द उसकी लाइलाज बीमारी बन गाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

haryana assembly elections, PM Narendra Modi Vijay Sankalp rally In Hisar and Mohana
haryana Assembly elections - फोटो : ANI

मोदी ने कहा कि जब हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होने लगती है। जब सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट का दर्द इतना बढ़ जाता है और जब कोई बालाकोट का नाम लेता है तो कांग्रेस दर्द के कारण उछलने लगती है। अब पूरा देश जान गया है कि कांग्रेस को इन सबसे क्यों दर्द हो रहा है।

इससे ही पता चलता है कि किसकी हमदर्दी किसके लिए है और इसका ही फायदा पाकिस्तान उठा रहा है। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए कि वह ऐसा क्यों बोलती है जो पाकिस्तान को अच्छा लगता है। क्योंकि कांग्रेस के बयान का पाकिस्तान फायदा उठा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना केस मजबूत करने में लगा है।

उधर, हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्होंने हरियाणा में पानी पर राजनीति की, उनको वोट मांगने का अधिकार नहीं है। हिंदुस्तान के हक का पानी पाकिस्तान जाता रहा और मेरे देश का किसान पसीना बहाता रहा। अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले दिनों में मैं सबसे ज्यादा ताकत पानी पर लगाने वाला हूं। 

किसानों को उनके हक का पानी दिलाकर रहूंगा और हिंदुस्तान का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। मोदी ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था खड़ी करने जा रहे हैं, जिससे किसानों को केवल और केवल मौसम के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।

आगे आने वाले दिनों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये पानी पर खर्च किए जाएंगे। देश में स्थापित पानी की पुरानी व्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने की जरूरत है और मुझे भरोसा है कि 2024 तक देश इसमें सफल होगा।

नारा मोदी बोले, पूरा भीड़ करे
अपने 36 मिनट के भाषण के दौरान पानी के जिक्र पर मोदी ने कहा कि मैं जो ठान लेता हूं ना...। उनकी बात पूरी होने से पहले ही भीड़ से मोदी! मोदी! मोदी! के नारे लगने शुरू हो गए। कुछ देर रुक कर मोदी ने फिर कहा कि हरियाणा का पानी पीया है मैंने भी, एक बार ठान लिया तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

आपके हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके बाद मोदी ने कहा- मोदी है... इस बार भी मोदी के वाक्य पूरा करने से पहले ही भीड़ ने नारा लगाया... तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं पानी बोलता हूं, आग वहां लगती है। 

370 का जिक्र होते ही लगे मोदी! मोदी! मोदी! के नारे

अपने भाषण के बीच में जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र किया तो पंडाल में उपस्थित भारी भीड़ ने मोदी! मोदी! मोदी! के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मोदी थोड़ी देर रुके और नारा रुकने पर ही भाषण शुरू किया। 

दिल्ली में एसी में बैठकर नहीं मिल सकता प्यार
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि लोकसभा चुनाव के समय वे हिसार नहीं आए थे तो भी उनकी झोली भरने का काम किया था, इसके लिए उन्होंने सर झुकाकर जनता को प्रणाम और धन्यवाद किया।

साथ ही बिना नाम लिए कांग्रेसी नेताओं ने पर तंज कसते हुए कहा कि जनता का ये प्यार मुझे दिल्ली में एसी में बैठकर नहीं मिल सकता। हम आते हैं काम करने के लिए और वो आते हैं कारनामे करने के लिए। आज मैं फिर से अपनी झोली भरने की प्रार्थना करने आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed