फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Haryana CM Manohar Lal Will file nomination from Karnal today

सीएम मनोहर लाल के नामांकन में पहुंचे योगी, बोले-कांग्रेस के मंच से नहीं लगते भारत माता की जय के नारे

Tue, 01 Oct 2019 04:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Haryana CM Manohar Lal Will file nomination from Karnal today
नामांकन करते सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस  दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। उनके साथ सांसद रतनलाल कटारिया, सांसद संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अंदर पहुंचे। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सीएम मनोहर लाल ने नामांकन पत्र भरा। इससे पहले, दोनों नेता सेक्टर-12 हुडा मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया। वहीं, सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहे। नामांकन कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्रिल से अलग रास्ता भी तैयार किया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने भाषण की शुरूआत भारत माता की जयकारे से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से कभी भी भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे नहीं सुनेंगे। क्योंकि कांग्रेस वंशवादी पार्टी है, वहां तो वंशवाद के नारे लगाए जाते रहे हैं। वे अपने वंशों के जयकारे लगाते हैं। कांग्रेस ने तो वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में निष्पक्ष भर्ती की हैं। जब हमें यूपी में भर्ती करनी पड़ीं तो पहले टीम को हरियाणा में भेजा था। जब भी मनोहर लाल का नाम आता है तो उनके साथ करनाल का नाम जुड़ा रहता है। इस नाम को जोड़े रखो और मनोहर लाल को कहो आप 89 विधानसभाओं में प्रचार करो, यहां कर हर नागरिक मनोहर बनकर प्रचार-प्रसार करेगा। 

 रैली को सीएम मनोहर लाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जिलाअध्यक्ष जगमोहन आनंद ने भी संबोधित किया। सभी ने करनाल के लोगों से खुद को मनोहर लाल मानते हुए चुनाव प्रचार और वोटिंग करने की अपील की। नामांकन के समय ली शपथ नामांकन के समय सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मैं मनोहर लाल विधानसभा में एक स्थान को भरने के लिये करनाल से खड़ा हूं। 

 
रविवार को भाजपा ने जारी की थी 78 उम्मीदवारों की सूची
भाजपा ने रविवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 78 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में भाजपा ने अपने मंत्रियों और विधायक पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। दो मंत्रियों समेत आठ विधायकों का टिकट काट दिया गया। उम्मीदवारों में 35 नए और 43 पुराने चेहरे हैं। 35 मौजूदा विधायकों पर भाजपा आलाकमान ने फिर से भरोसा जताया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पहलवान योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को भी टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed