{"_id":"5d90b88a8ebc3e93bb4c6781","slug":"haryana-assembly-elections-former-bsf-jawan-tej-bahadur-yadav-joined-jannayak-janata-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव जजपा में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ने कि अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव जजपा में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ने कि अटकलें
Sun, 29 Sep 2019 08:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
तेज बहादुर ने थामा जजपा का दामन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक जनता पार्टी में कांग्रेस के पूर्व विधायक सतविंदर राणा व पूर्व बीएसएफ तेज बहादुर रविवार को शामिल हो गए। नई दिल्ली में जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में सतविंदर व तेज बहादुर ने पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की। सतविंदर का जजपा में जाना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों व्यक्तियों और उनके समर्थकों को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ भी मौजूद थे। तेज बहादुर ने कहा कि वह जजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए दुष्यंत के साथ जुड़े हैं। दुष्यंत जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की सोच के साथ प्रदेश में बदलाव लाने का मादा रखते हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
तेज बहादुर इससे पहले वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया था। इससे पहले तेज बहादुर उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने बीएसएफ में रहते हुए जवानों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सतविंदर राणा कांग्रेस में रहते हुए 1996 और 2005 में राजौंद से विधायक रहे। उन्होंने राजौंद से 1991 और 2000 में भी चुनाव लड़ा था। कांग्रेस की टिकट पर 2009 और बीएसपी की टिकट पर 2014 में सतविंदर राणा कालका से भी चुनाव लड़ चुके हैं। सतविंदर राणा कांग्रेस में 2007-2014 तक प्रदेश महासचिव और हरियाणा कांग्रेस सेवादल के चेयरमैन भी रहे हैं।