फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections Counting Security Arrangements

मतगणना के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections Counting Security Arrangements

विधानसभा चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आम लोगों के सामने होंगे। पंचकूला से 17 और कालका से 12 प्रत्याशियों की किस्मत फिलहाल ईवीएम में बंद है और जवान इनकी सुरक्षा के लिए दिन-रात डटे हुए हैं। जिला प्रशासन ने भी काउंटिंग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है और जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


कालका विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग सेक्टर-14 के कॉलेज में, जबकि पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों की काउंटिंग बेल कालोनी में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने बताया कि 19 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के दौरान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता की आवाजाही और मोबाइल के इस्तेमाल करने पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन


बेल कालोनी के सामुदायिक केंद्र में मतगणना से जुड़े अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने दिशा-निर्देश भी जारी किए।

शराब के ठेके बंद रहेंगे

Haryana Assembly Elections Counting Security Arrangements

मतगणना की समस्त प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 18 अक्तूबर की शाम छह बजे से 19 अक्तूबर शाम छह बजे तक पंचकूला व कालका विधानसभा क्षेत्र में शराब के ठेके बंद रहेंगे।

इस दौरान होटल, रेस्तरां, क्लब में भी शराब परोसना प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं।

ये अहम निर्देश भी दिए गए अधिकारियों को

Haryana Assembly Elections Counting Security Arrangements

- किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मतगणना के दौरान सभी अधिकारी पारदर्श्ता बरतें। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- दोनों मतदान केद्रों की हर गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
- मतगणना केंद्रों पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह छह बजे पहुंचना होगा।
- जनस्वास्थ्य विभाग शौचालय व अन्य व्यवस्था, बिजली विभाग के अधिकारी बिजली का प्रबंध दुरुस्त करें।
- मतगणना केंद्रों में अधिकारियों, प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों के लिए मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए प्रशासन की ओर से पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे।
- बगैर पहचान पत्र किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed