फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Congress will Releases List Of Candidates For Assembly Elections today

हरियाणा विधानसभा चुनावः 90 सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम फाइनल, आज जारी होगी सूची

Tue, 01 Oct 2019 09:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Congress will Releases List Of Candidates For Assembly Elections today
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची स्क्रीनिंग कमेटी ने फाइनल कर दी है। मंगलवार को सूची राष्ट्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखी जाएगी। पार्टी हाईकमान की मुहर लगने के बाद मंगलवार शाम को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की उम्मीद है। सोमवार को दिनभर प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ राज्य चुनाव समिति के सदस्य रणनीति बनाते रहे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तमाम नेताओं को हर हाल में भाजपा को शिकस्त देने के लिए प्रोत्साहित किया और भरोसा जताया कि हरियाणा में 24 अक्टूबर को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान सैलजा ने सत्ता में लौटने पर नशा और अवैध खनन माफिया को जेल में डालने की बात कही। सैलजा ने राज्य में अवैध खनन को लेकर सरकार पर हमला बोला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने अवैध खनन के जरिए पूरे पांच साल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधन की लूट की है। ऐसे नेताओं को जेल भेजने का काम किया जाएगा। रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। भाजपा की तरह थोथी घोषणाओं से युवाओं को खुश नहीं किया जाएगा। ऐसी ठोस नीति बनाई जाएगी, जिससे हर घर के युवा को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में युवाओं से लेकर किसान, व्यापारी व मजदूर सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ की सुनेगी गूंज
सैलजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव की रणनीति काफी हद तक बन चुकी है। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ के नारे पर पार्टी चुनावी रण में उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार घर- घर जाकर इस नारे को बुलंद करेंगे। जनता को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed