फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, Ashok Tanwar said Surgical strike on Congress after two days

मंत्री ओपी धनखड़ के बेटे से मुलाकात के बाद तंवर बोले-दो दिन बाद कांग्रेस पर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Mon, 14 Oct 2019 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections,  Ashok Tanwar said Surgical strike on Congress after two days
ओपी धनखड़ के बेटे को मिठाई खिलाते अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से बागी हो चुके अशोक तंवर सोमवार को झज्जर की खटीक धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर उनसे मुलाकात करने के लिए निवर्तमान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के बेटे आदित्य धनखड़ आए। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक बातचीत हुई। आदित्य धनखड़ मुलाकात के बाद वहां से बादली चले गए। 

विज्ञापन


इस दौरान आदित्य को अशोक तंवर ने अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। चर्चा है कि आदित्य समर्थन के लिए अशोक तंवर से मिले थे। हालांकि अशोक तंवर ने समर्थन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। तंवर ने मुलाकात के बाद बताया कि दो दिन बाद वे कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। हालांकि तंवर ने अभी इशारों में स्पष्ट कर दिया है कि वो बादली में कांग्रेस के खिलाफ काम करने जा रहे हैं। झज्जर के बाद वे बादली में भी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के भाई व जजपा प्रत्याशी ने भी की मुलाकात
झज्जर पहुंचे अशोक तंवर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राकेश के भाई व जजपा प्रत्याशी नसीब मातनहेल ने मुलाकात की। तंवर ने दोनों से अलग-अलग मुलाकात की। झज्जर को लेकर तंवर ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। अब देखना यह है कि तंवर जिले की किन सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ दूसरे प्रत्याशियों का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed