फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Anand Sharma Targets On BJP, Ashok Tanwar

अशोक तंवर पर आनंद शर्मा ने कसा तंज, बोले-कभी किसी ने देखा है विभीषण का मंदिर

Thu, 17 Oct 2019 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Anand Sharma Targets On BJP,  Ashok Tanwar
आनंद शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव प्रचार खत्म होने तक कांग्रेस के बड़े केंद्रीय नेता रोजाना पार्टी मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होकर भाजपा को घेरेंगे। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जनता सब कुछ जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या कभी किसी ने विभीषण का मंदिर देखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में आकर राष्ट्रवाद की खूब बात कर रहे हैं। उन्हें पहले देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था पर बात करनी चाहिए। 

विज्ञापन

उन्होंने मोदी सहित भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे किसी भी मंच पर उनके साथ बहस कर सकते है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में क्या किया है, सब कुछ सामने आ जाएगा। जनता हिसाब मांग रही है और मोदी व मनोहर लाल हिसाब देने की बजाए दूसरी बातों में लोगों को उलझाने में लगे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हरियाणा में बेरोजगारी दर इतनी ज्यादा क्यों है, क्यों एक भी नई औद्योगिक इकाई हरियाणा में स्थापित नहीं हो पाई।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। प्रधानमंत्री को इसकी चिंता करने की बजाय फिजूल के मुद्दों की पड़ी है। जिसने भी मोदी और मनोहर का विरोध किया वह देशद्रोही हो गया, यह कौन सा राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी शासन किया है, लेकिन किसी के बोलने पर बंदिश नहीं लगाई और न ही चुनावी दिनों में विरोधियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे डलवाए। यह एक गलत रवायत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कई मंत्री चुनाव हार रहे हैं, और भाजपा का ग्राफ दिनों दिन नीचे जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed