फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, home minister amit shah election rally schedule changed

हरियाणा विस चुनावः गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव , कल चार नहीं तीन जनसभाएं होंगी

Wed, 09 Oct 2019 12:34 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 09 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, home minister amit shah election rally schedule changed
गृहमंत्री अमित शाह

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। वह कैथल, लोहारू और महम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते शाह की बरवाला रैली रद्द कर दी गई है। भाजपा के प्रादेशिक चुनाव कार्यालय की तरफ से जारी संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 9 अक्तूबर को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे कैथल पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद हुडा ग्राउंड सेक्टर-19 में रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:20 बजे तक वहां रुकेंगे। रैली में कैथल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैथल, पूंडरी और गुहला के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कैथल के बाद अमित शाह बहल अनाजमंडी लोहारू में दोपहर 2:10 बजे पहुंचेंगे और करीब 2:55 बजे तक दो विधानसभा भिवानी और तोशाम के लिए रैली करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शाह रोहतक जिले में महम की अनाजमंडी में तीन विधानसभाओं महम, कलानौर और गढ़ी-सांपला किलोई के लिए रैली करेंगे। शाह यहां 3:20 बजे पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करने के बाद 4:05 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी रोहतक में

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बुधवार को रोहतक आएंगे, जहां प्रदेश कार्यालय में चुनाव में जुटी टीमों को जीत का मंत्र देंगे। इसके लिए एक के बाद एक छह मीटिंग आयोजित की जाएंगी। इसमें मीडिया से लेकर विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, प्रवासी कार्यकर्ता के साथ मंथन करेंगे। इन बैठकों में चुनाव प्रबंधन पर फोकस किया जाएगा। उनके साथ करनाल से सांसद संजय भाटिया और प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी भी मौजूद रहेंगे। 

प्रदेश चुनाव कार्यालय के मुताबिक पहली बैठक सुबह 10:30 बजे रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ होगी। दूसरी बैठक चुनाव प्रबंधन को लेकर होगी। तीसरी बैठक में सभी विस्तारक मौजूद रहेंगे और चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। इसके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष चौथी बैठक प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे। पांचवी बैठक में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं और छठी बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed