फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, fake vote casted by boy at rewari

हरियाणा विस चुनावः कोसली के गांव छव्वा में बूथ कैप्चरिंग, पीठासीन अधिकारी सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2019 10:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 22 Oct 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, fake vote casted by boy at rewari
सांकेतिक तस्वीर

कोसली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के गांव छव्वा में बूथ कैप्चरिंग का मामला सामने आया है। कोसली के रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने पीठासीन अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ धारा 129, 134 व जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 166/171 एफ व 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. यशेन्द्र सिंह ने पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोसली विधानसभा-73 के गांव छव्वा में बनाए गए पोलिंग बूथ नंबर- 18 पर अन्य बूथों की तरह सोमवार को मतदान चल रहा था। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम कुशल कटारिया ने बताया कि छव्वा गांव के इस बूथ पर दो व्यक्ति गलत तरीके से बार-बार वोट डाल रहे थे। 
विज्ञापन


वेब कास्टिंग देखने के दौरान इसके बारे में जानकारी हुई। इस बूथ पर गोठड़ा टप्पा खोरी स्थित राजकीय स्कूल में कार्यरत मुख्य अध्यापक पाली निवासी प्रेम कुमार को पीठासीन अधिकारी लगाया गया था। बूथ कैप्चरिंग में पीठासीन अधिकारी की भूमिका भी सामने आई है। वहीं वोट डालने वाले दोनों आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गलत तरीके से बार-बार वोट डालने वाले छव्वा निवासी कर्मबीर व रामबीर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक को किया गया निलंबित

जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी प्रेम कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पीठासीन अधिकारी मुख्य अध्यापक है। रिटर्निंग अधिकारी कुशल कटारिया की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धारा 129, 134 व जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 166/171-एफ व 419 के तहत केस दर्ज किया गया है।

छव्वा गांव में बूथ नंबर-18 पर आज दोबारा मतदान
कोसली विधानसभा के गांव छव्वा में बूथ नंबर- 18 पर बुधवार को दोबारा मतदान होगा। इसी बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बूथ पर बुधवार को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा। इस बूथ पर 892 वोट हैं। गांव छव्वा भाजपा के कोसली प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का गांव है।

देर रात स्ट्रांग रूम में शराब पीकर हंगामा कर रहे एसडीओ सहित तीन कर्मियों को भेजा जेल
रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ईवीएम जमा कराने पहुंचे बावल विधानसभा क्षेत्र की कुछ पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों ने सोमवार रात को करीब 12 बजे हंगामा कर दिया। तीन पोलिंग ऑफिसर एसडीओ, जेई व एक अध्यापक ने शराब के नशे में सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। 

हंगामा होते देख रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एसडीएम रविन्द्र कुमार ने पुलिस को अलर्ट कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेन्द्र सिंह एवं एसपी नाजनीन भसीन भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान करीब एक दर्जन कर्मचारियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

माडल टाउन थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने तीनों को सस्पेंड कर दिया।

कर्मचारियों ने नारेबाजी करने से बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद रेवाड़ी विधानसभा के 250 बूथों की पोलिंग पार्टियां व बावल विधानसभा क्षेत्र के 257 बूथों की पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा कराने के लिए सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाए गए दोनों विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में पहुंची थीं। रेवाड़ी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों ने रात करीब 11 बजे तक लगभग सभी ईवीएम जमा करा दी थी। 

इसी दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र-72 की पोलिंग पार्टियों में शामिल कुछ लोगों ने देर होने का कारण बताकर वहां नारेबाजी शुरू कर दी थी। रात 12 बजे मामला बढ़ता देख आरओ रविन्द्र कुमार ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी एसडीएम पर जबरन कार्य मुक्त करने का दबाव डाल रहे थे।

इसके बाद डीसी व एसपी को मामले की सूचना दी गई। कुछ देर बाद ही पुलिस फोर्स के साथ उच्च अधिकारी स्ट्रांग रूम पहुंच गए। मौके से एसडीओ सुरेन्द्र सिंह, जेई प्रीतम व अध्यापक जगदीश सहित एक दर्जन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। बाद में 9 कर्मचारियों को तो पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

-शराब पीकर हंगामा करने के आरोप
अधिकारियों के अनुसार सुरेन्द्र, जगदीश व प्रीतम ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में ही तीनों ने बेवजह हंगामा करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। ऐसे में आरओ की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 

-आईजीयू में एसडीओ है आरोपी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। बावल विधानसभा-72 के आरओ रविन्द्र कुमार ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि एसडीओ सुरेन्द्र समालखा के गांव पावटी का रहने वाला है। वह इंदिरागांधी विश्वविद्यालय मीरपुर(आईजीयू)में कार्यरत है। जबकि प्रीतम कुमार सिंचाई विभाग रेवाड़ी में बतौर जेई कार्यरत है।

इसके अलावा दादरी निवासी जगदीश कटारिया गांव खिजूरी स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत है। तीनों की ड्यूटी बावल विधानसभा के ही बूथों पर लगी हुई थी। आरोप है कि तीनों शराब के नशे में ईवीएम जमा कराने पहुंचे और फिर कार्य मुक्त करने के लिए आरओ पर दवाब बना रहे थे।  
शराब पीकर कर रहे थे हंगामा: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसके चलते ही तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष कराने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed