फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, bjp presented manifesto in unique way

हरियाणा विस चुनावः ‘मनोहर’ संकल्प से जीत की जुगत में भाजपा, कांग्रेस-इनेलो से जुदा हैं इरादे

Mon, 14 Oct 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Oct 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, bjp presented manifesto in unique way
भाजपा के तीन दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के चुनावी दंगल में विरोधियों को चित करने के लिए भाजपा ने अपना अगले पांच साल का विजन जनता के समक्ष पेश कर दिया है। मनोहर लाल के नेतृत्व में पांच साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चला चुकी भाजपा ने मिशन रिपीट के लिए कांग्रेस और इनेलो की तुलना में बिल्कुल जुदा इरादे दिखाए हैं। सत्ता में वापसी को लेकर विश्वस्त भाजपा ने उन्हीं वादों पर जोर दिया है, जो आने वाले समय में उसके गले की फांस न बने। भाजपा ने कांग्रेस और इनेलो की तरह किसानों से कर्ज माफी का वादा नहीं किया है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ दल ने किसानों को कर्ज के दलदल से बाहर निकालने और उनकी आय बढ़ाने का संकल्प लिया है। कर्मचारियों के साथ भी ऐसे वादे नहीं किए गए, जिन्हें पूरा न किया जा सके। वृद्धावस्था पेंशन में एक हजार रुपये की एकमुश्त बढ़ोतरी और उसके बाद महंगाई अनुसार पेंशन बढ़ाने की बात कही है। नौकरियां देने पर एक बार फिर फोकस किया जाएगा, जिसके लिए एचटेट की तर्ज पर पात्रता परीक्षा और आवेदन फीस निर्धारित करने की प्रतिबद्घता जताई है। सरकार बनने पर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही ग्रामीण और युवा विकास पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार पर चोट के सिलसिले को भाजपा सत्ता में आने पर और तेज करेगी। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का संकल्प पार्टी ने एक बार फिर दोहराया है। भाजपा सत्ता में दोबारा आने पर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से चलाई गई योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन करेगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जनता को चुनावी चाशनी में न लपेट कर हकीकत में जीकर आगे बढ़ने का सपना दिखाया है। जनता भाजपा के घोषणा पत्र पर कितना विश्वास दिखाती है, ये चुनाव नतीजे ही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

किसानों को मिलेंगी ये भी सौगातें

भाजपा दोबारा सत्ता में आने पर 19 लाख किसानों को छह हज़ार रुपये प्रति वर्ष देगी। 6,000 रुपये से परिवार समृद्घि योजना क्रियान्वित की जाएगी। बाकि राशि हर वर्ष किसान के खाते में जमा होगी। पांच एकड़ से कम जोत वाले 14 लाख किसानों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। हर मंडी में मृदा परीक्षण लैब होगी, पांच गांव पर एक माइक्रो लैब बनेगी। किसानों को उच्च उपज वाले प्रमाणित बीज दिए जाएंगे। भावांतर भरपाई योजना का विस्तार कर किन्नू, अमरूद, गाजर व मटर को शामिल किया जाएगा। किसानों को योजनाओं का लाभ सीधा डीबीटी के जरिए मिलेगा। मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल का दायरा शत प्रतिशत होगा। गन्ना मिलों को भाजपा सरकार दोगुना करेगी। एक लाख एकड़ भूमि को लवणता मुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान खेत मार्ग योजना के तहत खेतों के रास्ते पक्के होंगे। किसान कल्याण प्राधिकरण को एक हजार करोड़ रुपये का बजट मिलेगा।

कृषि को फायदे का सौदा बनाने का सपना
हरियाणा में भाजपा फिर सत्ता में आने पर कृषि को फायदे का सौदा बनाएगी। पैरी अर्बन खेती की शुरूआत कर शहरों में किसानों को खुदरा बिक्री केंद्र के लिए सस्ती दरों पर जगह मुहैया कराई जाएगी। वैकल्पिक फसल मिशन भी शुरू किया जाएगा। किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन विश्वविद्यालयों से जोड़ने की योजना है। कृषि अवशेषों के बेहरत उपयोग के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। खेती आधारित कारोबार के लिए किसान को 15 दिनों में एनओसी सरलतम तरीके से दी जाएगी। सूक्ष्म सिंचाई से दक्षिण हरियाणा को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का प्रावधान करेंगे। लखवार, किशाऊ व रेणुका बांध तेजी से पूरा कराए जाएंगे। मेवात फीडर कैनाल भी जल्दी बनाई जाएगी। टयूबवेल शिफ्टिंग योजना बनेगी। एक लाख से अधिक सौर पंप स्थापित होंगे।

डेयरी व पशुपालन को बढ़ावा देने की योजना

भाजपा ने दुधारों पशुओं को बीमा के दायरे में लाने का भी सपना संजोया है। सभी पशुओं को पहचान टैग मिलेगा। हरियाणा फ्रेश के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रोसेसिंग एवं सर्टिफिकेशन सेंटर खोले जाएंगे। बड़ी डेरियों को बढ़ावा मिलेगा। हर ब्लॉक में पशु चिकित्सा सेवा दी जाएगी। पशुओं की जांच के लिए जिला स्तर पर पॉलीक्लीनिक बनेंगे। डेयरी व पशुपालन में महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। मछली पालन का क्षेत्र 40 हजार हेक्टेयर करने का प्रयास रहेगा। गोबर-धन योजना का विस्तार किया जाएगा। गोबर बेचने के लिए संग्रह केंद्र स्थापित होंगे।

युवाओं पर फोकस, नौकरियों में भाई-भतीजावाद नहीं
हरियाणा में भाजपा अगले पांच साल में मुद्रा लोक स्कीम का प्रभावी क्रियान्वयन करेगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। रोजगार कार्यालयों को मॉडल कैरियर केंद्र बनाने की योजना है। कॉलेज के छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। केंद्र व राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग गरीब छात्रों को मिलेगी। नौकरी मेलों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।

 

खेलों के लिए नई नीति और जाने-माने खिलाड़ी बनेंगे स्पोर्ट्स एंबेसडर

भाजपा दोबारा सत्ता में आने पर खेल और खिलाड़ियों को और मजबूती प्रदान करेगी। पांच सौ करोड़ रुपये खच्र कर प्रत्येक स्कूल, गांव और निकायों में खेल का सामान दिया जाएगा। कॉलेज परिसरों में फिटनेस सेंटर होंगे। हर साल पांच लाख रुपये की इनामी कबड्डी, कुश्ती व बॉक्सिंग प्रतियोगिता जिला स्तर पर करवाई जाएगी। खेल इंदिया में पुरस्कृत हर जिले के हर खेल के पहले तीन खिलाड़ियों को ट्रैक शूट मिलेंगे। सेकेंड इनिंग स्पोर्ट्स पर्सन मिशन शुरू किया जाएगा। खेलों के लिए नई नीति बनाई जाएगी। जाने-माने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स एंबेसडर बनाया जाएगा। ग्रामीण एवं परंपरागत खेलों के लिए खेल कैलेंडर तैयार होंगे।

आधी आबादी का भी होगा पूरा विकास
महिलाओं पर भाजपा का पुन सरकार बनाने पर खास ध्यान रहने वाला है। बेटियों को विशेष छात्रा परिवहन सुविधा बस व वैन के जरिए दी जाएगी। पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। आजीविका मिशनल और स्व सहायता समूहों की बहनों के सामान की बिक्री के लिए स्टोर शुरू किए जाएंगे। गांव और शहर में सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगेंगी। मुक्त में आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यौन व लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन के लिए राज्यव्यापी कार्ययोजना बनाकर तेजी से लागू की जाएगी। नारी निकेतन विकसित होंगे। सखी वन स्टॉप सेंटर का नेटवर्क दोगुना किया जाएगा। विशेष स्त्री उन्नति और सशक्तिकरण मान्यता पुरस्कार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed