फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2014 Preparations

राजनीतिक दलों का इमोशनल अत्याचार

Thu, 11 Sep 2014 01:19 PM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Sep 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2014 Preparations

सूबे में सियासी समर की सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। हर दल मतदाताओं को अपनी ओर जोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में कोई मुद्दों की बात कर रहा है तो कोई जनभावनाओं को जोड़ने के लिए इमोशनल होकर प्रचार कर रहा है। अपने नेताओं और राजनीतिक दल के बारे में की जा रही टिप्पणी को जनता के सामने भावनात्मक रूप से पेश कर रहा है।

यह बातें इस तरह से पेश की जा रही हैं कि जनता भी भावुक हो जाए। ऐसे मामलों में इनेलो जहां चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को जेल भेजने, कांग्रेस सीएम के खिलाफ हूटिंग और हजकां भाजपा पर के धोखा देने का आरोप लगाकर प्रचार कर रही है।
विज्ञापन


इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला को जेल भेजने के भावनात्मक मुददे को भुनाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

लोकसभा चुनाव में भी इनेलो ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला व शेर सिंह बड़शामी के जेल की सलाखों के पीछे का फोटो वाला पोस्टर घर घर चिपकाया था। हिसार व सिरसा की सीट पर इसका फायदा भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा हूटिंग मुद्दे को भुनाने में जुटे

Haryana Assembly Elections 2014 Preparations

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा कैथल में पीएम की मौजूदगी में रैली में हुई हूटिंग के मुद्दे को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। सीएम भूपेंद्र हुड्डा हूटिंग को अपमान बताकर लोगों को भावुक करने का प्रयास कर रहे हैं।

हूटिंग के इस बाण को एक शस्त्र के तौर पर भाजपा पर चलाया जा रहा है। कांग्रेस ने हूटिंग को भाजपा की साजिश बताकर सीएम नहीं हरियाणा की जनता का अपमान बताया है।

हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने इमोशनल वीडियो क्लिप के बाद हिसार में पोस्टर जारी किए हैं। जिसमें भाजपा के दिग्गज  सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी रामविलास शर्मा कुलदीप को भावी सीएम बता रहे हैं।

हजकां अध्यक्ष गठबंधन तोड़ने में भाजपा को धोखेबाज बताकर जनता को भावुकता से जोड़ना चाहते हैं। शहर में हजारों की संख्या में ऐसे पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए जा चुके हैं।

गुलाबी गैंग, तिहाड़ गैंग.............

Haryana Assembly Elections 2014 Preparations

इस बार विधानसभा चुनाव प्रचार में तिहाड़ गैंग व गुलाबी गैंग शब्द का प्रयोग भी खूब हो रहा है। इनेलो कांग्रेस को गोलीबाज गुलाबी गैंग बता रही है। कांग्रेस इनेलो को तिहाड़ गैंग कह रही है।

कांग्रेस, इनेलो के निशाने पर भाजपा नहीं
इंडियन नेशनल लोकदल व कांग्रेस की ओर से जारी किए गए विज्ञापनों में अब तक भाजपा पर निशाना नहीं साधा गया है। भाजपा पर हमला करने का कोई विज्ञापन भी नहीं आया  है। अब तक भाजपा की ओर से भी प्रचार अभियान शुरू नहीं किया गया है।

हजपा के लिए एसएससी सबसे बड़ा विलेन
हरियाणा जनहित पार्टी की ओर से जारी किए गए विज्ञापनों में स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड का इंटरव्यू सिस्टम ही सबसे बड़ा मुद्दा है। एसएससी को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बताते हुए इसे खत्म करने के लिए मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed