फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2014 Counting on 57 Centers

57 केंद्रों पर तय होगी प्रत्याशियों की किस्मत

Sat, 18 Oct 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Oct 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2014 Counting on 57 Centers

मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि हरियाणा विधान सभा चुनाव के हुए मतदान की मतगणना आगामी 19 अक्तूबर को होगी, जिसके लिए 57 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बूथों पर गिनती की सभी प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


कालका विधानसभा क्षेत्र का मतगणना पंचकूला के सेक्टर-14 के राजकीय महिला कालेज में होनी है। पंचकूला का मतगणना केंद्र सेक्टर-14 के बीईएल कालोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में बनाया गया है। विधानसभा सीट नारायणगढ के लिए मतगणना केंद्र अंबाला कैंट स्थित जगधारी रोड के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अंबाला कैंट के लिए अंबाला सिटी के मल्टीपपर्स हॉल कल्पना चावला महिला पालीटेक्निक, अंबाला सिटी के  लिए अंबाला कैंट के बीपीएस प्लेनेटिरयम, मुलाना के लिए अंबाला कैंट के एसडी कालेज , साढौरा के लिए जगधारी के सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल, जगाधरी के लिए महाराजा अग्रसेन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन

यमुनानगर, कैथल, करनाल के केंद्र

Haryana Assembly Elections 2014 Counting on 57 Centers

यमुनानगर के लिए जगधारी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज की लाइब्रेरी, रादौर के लिए यमुनानगर में एमएलएन कॉलेज, लाडवा के लिए कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल, शाहाबाद के लिए आर्य कन्या कॉलेज का आडिटोरियम हॉल, थानेसर के लिए कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल , पेहोवा के लिए टैगोर मॉडल स्कूल बनाया गया है।

गुहला के लिए कैथल की अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज, कलायत के लिए कैथल के आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, कैथल के लिए आरकेएसडी कॉलेज, पूंडरी के लिए कैथल के आरकेएसडी कॉलेज का सामान्य रूम और संगीत रूम , नीलोखेड़ी के लिए करनाल के दीवान आनंद कुमार ऑडिटोरियम दयाल सिंह कॉलेज , इंद्री के लिए करनाल का डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, करनाल के लिए डीएवी स्नातकोत्तर कालेज, घरोंडा के लिए करनाल के अभिमन्यु स्केटिंग हॉल करण स्टेडियम, असंध के लिए करनाल के एसवीएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

पानीपत, सिरसा, जींद के केंद्र

Haryana Assembly Elections 2014 Counting on 57 Centers

पानीपत ग्रामीण के लिए एसडीवीएम स्कूल, पानीपत शहर के लिए एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , इसराना के लिए पानीपत के आर्य पीजी कालेज , समालखा के लिए पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज, गन्नौर के लिए रतनगढ़ स्थित जेके पी पालीटेक्निक, राई के लिए रतनगढ़ के जे के पी पालीटेक्निक़, खरखोदा के लिए सोनीपत के साउथ प्वाइंट इंटरनेशनल स्कूल गांव बागडू जिला, सोनीपत के लिए  साउथ प्वाइंट इंटरनेशनल स्कूल, गोहाना के लिए सोनीपत में भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांव मोहाना, बरोदा के लिए भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांव मोहाना सोनीपत को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

जुलाना के लिए जींद के कबड्डी हाल अर्जुन स्टेडियम, सफीदों के लिए राजकीय स्नातकोत्तर कालेज, जींद के लिए मल्टीपर्पस हॉल अर्जुन स्टेडियम, उचाना कला के लिए बैडमिंटन हाल अर्जुन स्टेडियम, नरवाना के लिए केएम राजकीय कॉलेज, टोहाना के लिए भोडियाखेड़ा के राजकीय महिला कॉलेज, फतेहाबाद के लिए भोडियाखेड़ा के राजकीय महिला कॉलेज, रतिया के लिए भोडियाखेड़ा के राजकीय महिला कालेज , कालावाली, डबवाली रानियां सिरसा के ऐलनाबाद के लिए राजकीय महिला पालीटेक्निक को केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन

रोहतक, भिवानी, झज्जर के केंद्र

Haryana Assembly Elections 2014 Counting on 57 Centers

आदमपुर के लिए हिसार स्थित पंचायत भवन, उकलाना, बरवाला और नारनौद के लिए हिसार के महावीर स्टेडियम, हांसी के लिए एसडी महिला महाविद्यालय , हिसार और नलवा के लिए हिसार के पंचायत भवन, लौहारू, बाढडा, दादरी, भिवानी, तोशाम के लिए भिवानी का हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, बवानीखेड़ा के लिए भिवानी राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, महम के लिए महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज, गढी सांपला किलोई के लिए रोहतक का सीआर पालीटेक्निक रोहतक, रोहतक के लिए जाट हीरोज मेमोरियल एग्लो सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलानौर के लिए रोहतक के सीआर कालेज, बहादुरगढ़ के लिए झज्जर के पीजी नेहरू कॉलेज, बादली के लिए किसान सदन, झज्जर के लिए राजकीय पालीटेक्निक, बेरी के लिए जहां आरा बाग स्टेडियम झज्जर को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

अटेली के लिए नारनौल के पीआर सेंटर, महेंद्रगढ़ के लिए नारनौल के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का खरीद केंद्र , नारनौल के लिए आईटीआई वुमन, नांगल चौधरी के लिए आईटीआई कन्या, बावल के लिए  रेवाड़ी के सेक्टर-18 राजकीय महिला कॉलेज , कोसली के लिए रेवाड़ी के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुड़गांव के केंद्र

Haryana Assembly Elections 2014 Counting on 57 Centers

रेवाड़ी के लिए राजकीय महिला कॉलेज, पटोदी के लिए गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज, बादशाहपुर के लिए, गुड़गांव के राधा कृष्ण हाल, गुड़गांव और सोहना के लिए द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज, नूंह-फिरोजपुर झिरका- पुन्हाना के लिए यासीन मेव डिग्री कालेज, हथीन-होडल-पलवल के लिए पलवल के डा बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज, पृथला के लिए सेक्टर 16 के फरीदाबाद स्थित यादव धर्मशाला फरीदाबाद एनआईटी के लिए लखानी धर्मशाला, बड़खल के लिए खान दौलतराम धर्मशाला, बल्लभगढ़ के लिए अग्रवाल धर्मशाला, फरीदाबाद के लिए महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम डीएवी स्कूल और तिगावं के लिए 13 पंथ भवन सेक्टर 10 डीएलएफ फरीदाबाद को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed