फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, 10 additional companies Will be posted for Haryana elections

हरियाणाः चुनाव आयोग ने मानी राजनीतिक दलों की मांग, सुरक्षा बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात

Sat, 12 Oct 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, 10 additional companies Will be posted for Haryana elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हरियाणा में बिना किसी गड़बड़ी के चुनाव संपन्न हों, इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश में सुरक्षा बलों की दस अतिरिक्त कंपनियां सौंपने का फैसला लिया है। विगत दिवस भारतीय निर्वाचन आयेाग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ बैठक में राजनीतिक दलों ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां आंवटित कर दी गई है। इस अतिरिक्त तैनाती के साथ, राज्य में उपलब्ध केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल संख्या 130 हो गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए सीआरपीएफ और एसएसबी की दो-दो, सीआईएसएफ की एक और कर्नाटक एसएपी व आईआरबी की पांच कंपनी को हरियाणा भेजा गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की 130 कंपनियों के साथ हरियाणा पुलिस राज्य विधानसभा के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विर्क ने कहा कि पुलिस राज्य में संवेदनशील मतदान स्थलों की बारीकी से निगरानी कर रही है। सुरक्षा इंतजामों का विश्लेषण करने के बाद, उपलब्ध 130 केंद्रीय कंपनियों में से, सोनीपत जिले में 10, रोहतक और फरीदाबाद में 9-9, जींद में 8, झज्जर, भिवानी, हिसार, सिरसा और नूंह में 7-7 तथा कैथल और पलवल जिले में 6-6 कंपनी की तैनाती की जाएगी।

विर्क ने कहा कि पुलिस महानिदेशक, श्री मनोज यादव द्वारा पहले ही पडोसी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों से मतदान शुरू होने के 72 घंटे पहले अंतरराज्यीय सीमा पर अधिकतम बलों को तैनात करने के लिए अनुरोध किया जा चुका है।

विर्क ने कहा कि एहतियात के तौर पर हमने चुनाव से पहले अंतरराज्यीय सीमाओं की सीलिंग सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी राज्यों से उनके एरिया में अधिकतम पुलिसबल की तैनाती की भी मांग की है। इसके अलावा, इस बार हम अपने एक पुलिसकर्मी को भी मतदान के आखिरी 72 घंटों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमों के साथ तैनात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed