फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election Jan Nayak Janata Party will be released second list of candidates today

40 उम्मीदवारों के नाम तय, आज जारी होगी जननायक जनता पार्टी की दूसरी सूची

Sun, 29 Sep 2019 02:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly election Jan Nayak Janata Party will be released second list of candidates today
Dushyant chautala - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) रविवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी। जजपा पहली सूची में सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों के चयन और उनके ऐलान के लिए मंथन में जुटे रहे।

विज्ञापन


मंथन के बाद रविवार को पहले नवरात्र के दिन जजपा अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हलका पदाधिकारियों के साथ बैठक करके लगभग 40 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बना ली है।
विज्ञापन


वहीं, जजपा रविवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान को भी और तेज करते हुए नैना चौटाला डबवाली हलके के ग्रामीण क्षेत्र और दिग्विजय सिंह चौटाला हिसार जिले के नारनौंद हलके का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला नारनौंद हलके के गांव सिसाय, पेटवाड़, बास, बड़छप्पर, मोहला, पूछी, मदनहेड़ी और सिंघवा खास का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू होंगे। वहीं सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रोहतक रैली के बाद लगातार पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed