फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly election: hooda says, Bet between Congress and BJP

'मोदी लहर' को हराएगा हुड्डा का खास प्लान

Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly election: hooda says, Bet between Congress and BJP

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सूबे में बढ़ती भाजपा की सक्रियता को देखते हुए हरियाणा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी गंभीर होते जा रहे हैं। सीएम मानते हैं कि इस बार चुनावी दंगल में कांग्रेस की टक्कर इनेलो से नहीं बल्कि भाजपा से रहेगी। उनके अनुसार इनेलो पहले से ही भ्रष्टाचार से घिरकर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन


इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला नए खिलाड़ी के रूप में उतरी भाजपा से होगा। इस नए खिलाड़ी से चुनावी दंगल में दो-दो हाथ कैसे करने हैं? और कैसे इस खिलाड़ी को पछाड़कर हरियाणा में कांग्रेस सरकार की हैट्रिक जमानी है? इस संबंध में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी इस रणनीति को सोमवार शाम अंबाला में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्त्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ सांझा किया। अब उनका उद्देश्य चुनाव से पहले इस रणनीति को हर जिले के सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं से रूबरू करवाना है। इस रणनीति में टारगेट पर तो होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, और निगाहें रहेंगी कांग्रेस की तीसरी बार जीत पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने किया अपनी रणनीति का खुलासा

Haryana Assembly election: hooda says, Bet between Congress and BJP

सीएम ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में हरियाणा के नतीजे ऐसे नहीं आए, जैसी उम्मीद थी। सीएम का मानना है कि इसके पीछे बढ़ा कारण यह रहा कि भाजपा ने एक व्यक्ति विशेष को ही प्रोजेक्ट करके लोगों के दिलोदिमाग पर यह बात बिठाने की कोशिश की कि नरेंद्र मोदी के हाथ में जादू की छड़ी है और पीएम बनते ही वो देश की काया पलट देंगे।

सीएम हुड्डा अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के लोगों के दिलोदिमाग से मोदी का जादू तोड़ना चाहते हैं। इसलिए इन विधान चुनावों के दौरान होने वाली सीएम व अन्य कांग्रेसी दिग्गजों  की तमाम रैलियों और जनसभाओं में नरेंद्र मोदी ही मुख्य टारगेट पर रहेंगे।

सीएम और कांग्रेस दिग्गज अपनी रैलियों में जनता के सामने मोदी सरकार के तीन माह के कार्यकाल को जनता के समक्ष रखेंगे और उन्हे बताएंगें कि मोदी सरकार आने के बाद देश में डीजल, रेल किराए, महंगाई, चीनी व रसोई गैस की वर्तमान स्थिति क्या हो गई है? उसके बाद जनता के समक्ष हरियाणा और गुजरात मॉडल की तुलनात्मक स्थिति भी परचों के जरिए रखी जाएगी।

जिसमें हरियाणा और गुजरात में हर वर्ग की सुविधाओं की तुलना की होगी। इसके जरिए जनता के दिमाग में ये बात बिठाने की पूरी कोशिश की जाएगी कि गुजरात के बनीस्पत हरियाणा मॉडल काफी आगे हैं।

बुकलेट करेगी उपलब्धियों का गुणगान

Haryana Assembly election: hooda says, Bet between Congress and BJP

सीएम बहुत जल्द चुनावों से पहले एक ऐसी बुकलेट छपवाकर उसे कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं व स्थानीय तक पहुंचाने वाले हैं, जो सरकार के दस सालों की उपलब्धियों का गुणगान करेगी। चुनाव प्रचार के दौरान सभी कार्यकर्त्ता इस बुकलेट को हर घर तक पहुंचाएंगें। इस बुकलेट में इस बात का उल्लेख किया जाएगा कि आखिरकार देश में हरियाणा नंबर वन कैसे है?

इस बुकलेट में विभिन्न बातों व सुविधाओं की तुलना देश के अन्य राज्यों से की जाएगी। सीएम का मानना है कि यदि इस बुकलेट में मौजूद उपलब्धियों की समीक्षा जनता ने शिद्दत के साथ कर ली तो यही बुकलेट प्रतिद्वंदियों के खिलाफ कांग्रेस का हैवी पंच साबित होगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि  भाजपा ने जिस तरह मोदी की हवा बनाकर देश की जनता को गुमराह किया था, उस तरह भाजपा हरियाणा की जनता को भी मोदी की हवा में बहाना चाहती है। लेकिन हरियाणा की जनता बहुत सयानी है। इसलिए हरियाणा की जनता पर मोदी का कोई असर होने वाला नहीं है और जनता ही कांग्रेस सरकार की प्रदेश में हैट्रिक लगवाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed