फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election, congress candidate

सितंबर में फाइनल होंगे कांग्रेस के योद्धा

Mon, 25 Aug 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election, congress candidate

हरियाणा कांग्रेस दस सितंबर से पहले सभी 90 हलकों से पार्टी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। 29 अगस्त तक सभी हलकों में पैनल बना दिए जाएंगे।

विज्ञापन


चुनाव समिति के सदस्य तीन-तीन व्यक्तियों के नाम की सिफारिश पैनल के लिए करेंगे। जो स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से फाइनल किए जाएंगे। जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों से लिखित में सिफारिश मांगी गई है। यह निर्णय पार्टी की दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी ने करीब 10 से ज्यादा ऐसे प्वाइंट बनाए हैं। जिनके आधार पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को टिकट देगी। जिसमें सबसे पहला निर्णय यह लिया गया कि भीतरघात करने वाले किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह तय कर दिया गया है कि जिन लोगाें ने कांग्रेस के साथ भीतरघात किया है। उनके लिए पार्टी में अब कोई जगह नहीं है। इसके अलावा बैठक में महिला और यूथ कार्यकर्ताओं पर भी चर्चा हुई। इस बार के चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं और महिला कार्यकर्ताओं की भी लाटरी खुल सकती है। परिवारवाद के आरोप से परे इस बार पार्टी युवा और महिला प्रत्याशियों को भी टिकट देगी।

बैठक में हरियाण प्रभारी शकील अहमद, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा, आशा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर सहित अन्य नेता मौजूद थे।

टिकट के यह होंगे मानदंड:
कांग्रेस ने टिकट के लिए जो मानदंड तय किए हैं वे यह हैं कि जिसको टिकट दिया जाए वह वफादार हो, जीतने वाला हो, जनता के बीच स्वच्छ छवि रखता हो, दो बार से अधिक चुनाव न हारा हो, 20 हजार से कम मतों से हारा हो, जमानत जब्त न हुई हो, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की खिलाफत न की हो, सजायाफ्ता मुजरिम न हो और पानीपत की रैली में अधिक संख्या में भीड़ जुटाने वाले कार्यकर्ता को भी टिकट देते समय तरजीह दी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed