{"_id":"670164a1c33714c29f03600d","slug":"haryana-assembly-election-2024-voting-percent-news-in-hindi-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Voting: हरियाणा में 66 फीसदी से ज्यादा मतदान, शहरों में कम निकले वोटर, नतीजा आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Voting: हरियाणा में 66 फीसदी से ज्यादा मतदान, शहरों में कम निकले वोटर, नतीजा आठ को
Sat, 05 Oct 2024 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:39 PM IST
सार
फतेहाबाद जिले में सबसे अधिक 74.51 व पंचकूला जिले में सबसे कम 54.71 फीसदी मतदान हुआ। ऐलनाबाद व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 78 फीसदी और बढ़खल में सबसे कम 47.29 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
संतरा देवी ने किया मतदान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में इस बार अपेक्षा से कम, लगभग 66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार शहरी क्षेत्रों के मतदाता वोट डालने घरों से कम निकले। ग्रामीण इलाकों में ज्यादा वोटिंग हुई है। जहां कड़ा मुकाबला था वहां मतदान ज्यादा हुआ है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को घरों से निकाला है। ज्यादातर दिग्गजों के हलकों में पिछली बार से कम वोट पड़े हैं। इससे पहले 1991 में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसके बाद कभी इससे कम वोटिंग नहीं हुई। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
राज्य के ग्रामीण इलाकों की विधानसभा सीटों पर 65 से 76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यमुनानगर की जगाधरी और सिरसा के एलनाबाद में 78 फीसदी, रोहतक की महम सीट पर 74.2 फीसदी और हिसार की आदमपुर सीट पर 72.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, इसके उलट शहरी इलाकों में कम मतदान देखने को मिला है।
विज्ञापन
फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा सीट पर 42 फीसदी, गुरुग्राम विधानसभा सीट पर 47 फीसदी, सोनीपत सीट पर 48.70 फीसदी और फरीदाबाद सीट पर 49 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। मतदान की शुरुआत काफी धीमी रही। सुबह नौ बजे तक सिर्फ सात फीसदी और दस बजे तक 13 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। हालांकि दोपहर बाद मतदान में थोड़ी तेजी देखी गई। इसके बावजूद मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार रात 11 बजे तक 61.88 मतदान दर्ज हो चुका था। जिलों में शाम को ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने के कारण मतदान प्रतिशत को अपडेट करने की प्रक्रिया धीमी हो गई। हरियाणा में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 567 उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों के हैं, जबकि 464 निर्दलीय। इनमें 101 महिलाएं भी शामिल हैं।
शहरी इलाकों में भाजपा की पकड़ मानी जाती रही है और ग्रामीण में कांग्रेस की। दोनों दल राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश को जातिवाद, क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई है, इसलिए जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है और मैं ये दावे से कह सकता हूं कि कांग्रेस को भारी बहुमत मिल रहा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
प्रदेश में 30 जगह हुई झड़प
मतदान के दौरान प्रदेश में लगभग तीस जगह झड़पें, धक्का-मुक्की, चाकू चलने व पथराव की घटनाएं हुई हैं। नूंह में कांग्रेस व इनेलो-बसपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच पथराव हुआ। तीन जगह बवाल हुआ। महम विधानसभा क्षेत्र के मदीना में कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी और हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी व मौजूदा विधायक बलराज कुंडू के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। इसमें बलराज कुंडू के कपड़े फट गए। जुलाना में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी के साथ उस समय धक्का-मुक्की हुई जब बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलने पर वह मतदान केंद्र पर पहुंचे। हालांकि बूथ कैप्चरिंग की सूचना गलत थी। पानीपत में कांग्रेस व भाजपा के समर्थकों में चाकू चले और तीन लोग घायल हो गए।
ओलंपिक शूटर मनु भाकर
- फोटो : संवाद
जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला, वहां मतदान ज्यादा
इस बार एक यह भी ट्रेंड देखने को मिला कि जिन सीटों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था, वहां मतदान ज्यादा हुआ है। खासकर त्रिकोणीय मुकाबला। उम्मीदवार के समर्थक अपने वोटरों को पोलिंग बूथ तक लाने में कामयाब रहे हैं। जगाधरी में सबसे कड़ा मुकाबला है। इस सीट पर सैनी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कांग्रेस के अकरम खान और आप के आदर्शपाल के बीच मुकाबला है। यहां पर 78.10 फीसदी मतदान हुआ। साढौरा में भी त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां से कांग्रेस की रेणु बाला, भाजपा के बलवंत सिंह और बसपा के बृजपाल छप्पर के बीच कड़ी लड़ाई है। इस सीट पर 76 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह से डबवाली में भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के अमित सिहाग, जजपा के दिग्विजय चौटाला और इनेलो के आदित्य चौटाला मैदान में हैं। इस सीट पर 71 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। वहीं, कड़े मुकाबले वाली सीट पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज हुआ है। लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी व कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह के बीच मुकाबला है। इस पर सीट पर 70 फीसदी मतदान हुआ। लोहारू में भाजपा के जेपी दलाल व कांग्रेस के राजबीर फरटिया के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां पर 70.20 फीसदी मतदान हुआ।
बीते पांच चुनाव का मतदान प्रतिशत

- 2019 67.92
- 2014 76.13
- 2009 72.29
- 2005 71.96
- 2000 69.01
बनती देवी
- फोटो : संवाद
दिन चढ़ने के बाद बढ़ा तो दोपहर में कम हुआ मतदान
हरियाणा में 15वीं विधानसभा चुनाव में शनिवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दिन चढ़ने के साथ शाम सात बजे के बाद तक जारी रहा। शनिवार को मतदाताओं में सुबह के समय कम, लेकिन दिन चढ़ने के साथ वोट डालने का जोश दिखा। शाम के समय भी बूथों पर लाइन देखी गईं।
शाम 7 बजे तक 61.50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। चुनाव आयोग के अनुसार सभी जिलों से मतदान का आंकड़ा अभी अपडेट होगा। आयोग के चंडीगढ़ मुख्यालय में देर रात तक आंकड़ें अपडेट करने का काम जारी था। 2019 के विधानसभा में कुल 67.92 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राज्य में सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने पर 90 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने घर से कम निकले। शुरुआती 2 घंटे में मात्र 7.4 मतदान ही हो पाया। जबकि सुबह 9 बजे के बाद 11 बजे तक मतदान ने रफ्तार पकड़ी और कैथल, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद में जमकर मतदान शुरू हुआ।
लगभग जिलों में मतदान प्रतिशत 18 से 23 प्रतिशत पहुंच गया। 12 बजे तक मतदाताओं का जोश देखने को मिला और राज्य का मत प्रतिशत 29 पार हो गया, जबकि कैथल सहित कई जिलों में मत प्रतिशत 35 से 37 तक पहुंच गया।
12 बजे के बाद एक बार फिर मतदान की रफ्तार थम गई। 12 से 1 बजे के बीच मात्र 10 प्रतिशत मतदान हो पाया। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश 49.13 प्रतिशत मतदान पहुंचा। आखिरी समय में 4 बजे से 7 बजे तक मतदाताओं की संख्या कम रही। 3 बजे के बाद 7 बजे तक राज्य के 90 सीटों पर कुल 61.19 प्रतिशत ही मतदान हो सका।
जिला - 9बजे - 11बजे - 1बजे - 4बजे
पंचकूला 5.3 15.9 38.7 53.5
अंबाला 8.7 19.8 42.2 56.6
यमुनानगर 10.9 23.1 47.4 63
कुरुक्षेत्र 9.6 22 43.9 55.6
कैथल 10 22.7 44.5 60.4
करनाल 6.2 15.6 41.1 52.3
पानीपत 8.5 20.2 42.4 58.1
सोनीपत 6.5 17.9 38.6 51.1
जींद 10.2 21.6 43.5 59.1
फतेहाबाद 8.9 21.7 42.8 55.9
सिरसा 6.7 17.5 39.5 58.8
हिसार 8.9 18.5 41.4 54.7
भिवानी 8.4 20.9 40.2 58.7
चखरी दादरी 8.8 19.6 40.8 58.1
रोहतक 3 15.2 37.9 52.3
झज्जर 6 14.4 40.3 52.3
महेंद्रगढ़ 9.3 17.1 38.9 53.6
रेवाड़ी 5.3 14.7 38.2 53.2
गुरुग्राम 6.1 16.4 33.2 47.8
मेवात 7.7 19.6 45.1 60.6
पलवल 4 16.2 41.3 57.1
फरीदाबाद 4.6 13.6 32.5 44.2