फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2024 Jjp Alliance Will Win More Than Double Seats, Dushyant in Exclusive Interview

Interview: 'दोगुनी से ज्यादा सीट जीतेगा जजपा गठबंधन', खास बातचीत में दुष्यंत बोले- BJP संग रहने से नुकसान हुआ

Tue, 01 Oct 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

हरियाणा चुनाव में जीत को लेकर विश्वस्त दुष्यंत चौटाला ने चुनावी मुद्दों, दावों, पार्टी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में भाजपा के साथ खड़े रहने का बहुत नुकसान है। हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 Jjp Alliance Will Win More Than Double Seats, Dushyant in Exclusive Interview
haryana election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2019 के विधानसभा चुनाव के बाद किंगमेकर बनकर उभरी जननायक जनता पार्टी भाजपा के साथ सरकार में भागीदार बनी लेकिन छह माह पहले दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए। गठबंधन में टूट के बाद पार्टी में विघटन और फिर चुनाव...। इस बार आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी जजपा के सामने कई चुनौतियां हैं। 
विज्ञापन


उसके नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्टार प्रचारक हैं और उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। जीत को लेकर विश्वस्त दुष्यंत चौटाला से चुनावी मुद्दों, दावों, पार्टी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर उप समाचार संपादक ज्ञानेन्द्र कुमार और संवाद न्यूज एजेंसी के सतीश जागलान ने विस्तार से बात की। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के मुख्य अंश...।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार का अंतिम सप्ताह है, आपकी क्या तैयारी है?
पूरी तैयारी है। मुझे लगता है कि जनता पूरे निष्ठाभाव से मतदान करेगी। आखिरी सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें कई नए समीकरण बनेंगे। पिछली बार आखिरी सप्ताह में ही समीकरण बदले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, उसका श्रेय तो भाजपा ले रही है। गठबंधन में जजपा ने क्या काम किए, क्या आपकी कोई उपलब्धि नहीं?
भाजपा सिर्फ कहती है। हमसे पहले पांच साल वह अकेले सत्ता में थी, तो उस समय काम क्यों नहीं कराए। जमीन से जुड़कर काम हमने किए। चाहे जींद शहर को 350 करोड़ की लागत से नहरी पानी देने के लिए वाटर वर्क्स हो या जींद में मेडिकल कॉलेज। जींद में लगभग 1200-1300 करोड़ रुपये का रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या नेशनल हाईवे जोड़ने की बात हो। 

हिसार एयरपोर्ट को 2021 में हमने शुरू कराया। 39 हजार करोड़ का निवेश हमारे पांच साल में आता है और उसके पिछले पांच साल में कितना निवेश आया, ये देख लो। फायर ट्रेनिंग कॉलेज उचाना के अंदर आ रहा है। नागपुर के बाद यह दूसरा कॉलेज है। क्या पहले यह विजन किसी ने हरियाणा प्रदेश भर में दिया। अब साल भर भाखड़ा का पानी लोगों को पीने के लिए मिल रहा है, ये विजन है।
 

इस बार सीधी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच में दिख रही है। आप कहां हैं?
ये धारणा राष्ट्रीय पार्टियों ने बनाई हैं। जनता का विश्वास मेरे साथ है। मैं मानता हूं कि जनता मजबूती के साथ उस विश्वास में मेरा साथ देगी। हम मानते हैं पहले से दोगुनी से ज्यादा सीटें जजपा गठबंधन जीतेगा।
 

पिछले विधानसभा चुनाव में आपकी 10 सीटें आई थीं, उसमें सात लोग आपको छोड़कर चले गए। क्या विश्वास की कमी रही?
परिस्थितियां हैं। क्या बात रही... यह राजनीतिक तौर पर कोई भी नहीं कह सकता। हर आदमी सोचता है कि मेरा भविष्य क्या है। मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा, कहां जीतूंगा। इन परिस्थितियों में बहुत साथी हमारे साथ जुड़े भी हैं, बहुत साथी हमें छोड़कर चले गए।
 

पिछली बार आप अकेले थे। इस बार गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ी?
राजनीति में एक और एक ग्यारह की ताकत होती है। गठबंधन में सुरक्षा के लिए दो ताकतें मिलती हैं। जब दो ताकतें मिलती हैं, तभी हमें लगता है कि जनता का मत और ज्यादा होता है।
 

जाट-दलित गठजोड़ को लेकर क्या मानते हैं? क्या इसे सीटों में बदल सकेंगे?
हम तो मानते नहीं कि जातीय फैक्टर है। ये 36 साल के युवा हैं और यह युवाओं का गठजोड़ है। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को ताकत बनाकर हम आगे बढ़ें।
 

किसान आंदोलन में आपसे लोग नाराज हुए। कितना नुकसान देख रहे हैं?
क्या कृषि कानून दुष्यंत ने बनाए थे। हरियाणा विधानसभा ने बनाए थे। कृषि कानून केंद्र ने बनाए थे। मेरी पार्टी में तो एक भी सांसद नहीं था, बल्कि उस समय जो आज कांग्रेस के लोग हैं, भाजपा के सांसद रहे हैं, वो तो बिल पर वोट भी डालकर आए हैं। जनता ने देखा है। आज भी ये सारी चीजें समझने और देखने की हैं कि जनता किस ओर करवट लेती है। जनता बहुत जागरूक है। आज इंटरनेट का जमाना है। हर मूवमेंट पर पुराना इतिहास दिखाया जाता है और उस इतिहास से सीख मिलती है। मैंने स्पष्ट तौर पर एमएसपी पर आंच नहीं आने दी और मैं खुशी के साथ कह सकता हूं कि किसान आंदोलन में हम नागरिकों के साथ रहे। हमने सारी फसलों पर किसानों के हितों का सोचा।
 

भाजपा के साथ रहने का आप कितना नुकसान मानते हैं?
किसान आंदोलन में उनके साथ खड़े रहने का बहुत नुकसान है। हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

मुख्य मुद्दे क्या हैं? अगर आपकी सरकार बनती है तो आप किस क्षेत्र में फोकस करेंगे?
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए काम करेंगे। हमारा विजन है कि हम महिलाओं को प्रोफेशन के अंतर्गत खासकर शिक्षा क्षेत्र के अंदर 50 फीसदी आरक्षण देंगे। हमारी आंगनबाड़ी, आशा वर्कर को 9 हजार, 11 हजार रुपये मिलता है। इन्हें 21 हजार रुपये देंगे। बेसिक पे बराबर करने का काम करेंगे। किसानों की फसलों का बीमा सुरक्षा योजना का प्रीमियम सरकार वहन करे। बहुत से ऐसे काम हमने करे भी हैं और करेंगे भी।

बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। युवाओं के लिए कोई खास प्लान है क्या?
खरखौदा में मारुति का विस्तार करवाया। 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश से मारुति का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बन रहा है। एटीएल बैटरी का आईएमटी सोहना में 7 हजार करोड़ रुपये निवेश के साथ निर्माण शुरू करवाया। फ्लिप कॉर्ट कंपनी का एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस स्थापित करवाया। हमने चाैतरफा विकास किया है और ऐसी-ऐसी कंपनी को लाए हैं, जो सबड़े बड़े निवेश के साथ रोजगार दे। जितना रोजगार हम दे पाएंगे, उतना जीएसटी राज्य के खाते में आएगा।

राजनीति में हर चीज संभव होती है। क्या कभी चाचा-भतीजा साथ हो सकते हैं? भविष्य में इनेलो के साथ गठबंधन की संभावना है?
मैं तो नहीं मानता हूं। वर्तमान में जो हालात हैं, वो आपके सामने हैं। आज तो आमने-सामने लड़ रहे हैं। भविष्य का पता नहीं।

चौधरी देवीलाल जी का नाम लेकर आप और अभय दोनों राजनीति करते हैं? किसकी राजनीति ज्यादा प्रभावी है?
चौधरी देवीलाल जी एक संस्था हैं। हरियाणा में कोई पार्टी नहीं, जो देवीलाल जी का नाम न ले।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed