फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा के सीएम भूपेंद्र हुड्डा का पद से इस्तीफा

Sun, 19 Oct 2014 10:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा के कांग्रेस की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा गर्वनर हाउस में गर्वनर कप्तान सौलंकी को सौंपा।

विज्ञापन

हरियाणा के 90 सीटों में से अभी तक मिले 81 नतीजों में भाजपा को 47, इनेलो को 19, कांग्रेस को 15 सीटें, हजकां को 2 और अन्य को 7 सीटें मिली हैं। पढ़ें, पल-पल अपडेट।
विज्ञापन

ऐलनाबाद से इनेलो के अभय चौटाला जीत गए हैं। हांसी से हजकां की रेणुका बिश्नोई जीत गई हैं। तोशाम से कांग्रेस की किरण चौधरी जीत गई हैं। डबवाली से इनेलो की नैना चौटाला जीत गई हैं। तिगांव से कांग्रेस के ललित नागर जीत गए हैं। कलायत से निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश जीते हैं। बल्लभगढ़ से बीजेपी के मूलचंद शर्मा जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा से कांग्रेस के जयवीर सिंह जीत गए हैं। उचाना कलां से बीजेपी की प्रेमलता जीत गई हैं। राई से कांग्रेस के जयतीर्थ जीत गए हैं। पिहोवा से इनेलो के जसविंद्र सिंह जीत गए हैं। कलानौर से कांग्रेस की शकुंतला खटक जीती हैं।

यमुनानगर से बीजेपी के घनश्याम दास जीते हैं। टोहाना से बीजेपी के सुभाष बराला जीते हैं। नरवाना से इनेलो के पिरथी सिंह जीते हैं। फिरोजपुर झिरका से निर्दलीय उम्मीदवार नसीम अहमद जीते हैं। गुहला-चीका से बीजेपी के कुलवंत राम जीते हैं।

हिसार से कांग्रेस की सावित्री जिंदल चुनाव हारीं

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हिसार से कांग्रेस को एक और दिग्गज नेता सावित्री जिंदल चुनाव हार गईं। भाजपा के कमल गुप्ता ने सीट जीत ली है।

जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल पिछले दो चुनावों से हिसार सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। इस सीट पर जिंदल परिवार का लंबे समय से कब्जा था। जिंदल परिवार के मुखिया ओपी जिंदल यहां से विधायक और मंत्री बने थे। उनके निधन के बाद से सावित्री जिंदल कांग्रेस की टिकट के लिए इस बार भी प्रबल दावेदार थी, जबकि भाजपा से कमल गुप्ता और इनेलो से भीम महाजन मैदान में थे।

हरियाणा के 90 सीटों में से अभी तक मिले 45 नतीजों में भाजपा को 24, इनेलो को 10, कांग्रेस को 9 सीटें और हजकां को 2 सीटें मिली हैं।

सफीदों विधानसभा चुनाव से हारीं

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। सफीदों विधानसभा सीट पर सुषमा स्वराज की बहन भाजपा प्रत्याशी डा. वंदना शर्मा यहां से चुनाव हार गई हैं। उन्होंने विजयी रहे निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देसवाल की जीत पर सवाल उठाते हुए ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाए थे। तकनीकी टीमों को मौके पर बुलाया गया था। अंतत जसबीर विजयी रहे।

अपडेट: 01 बजे
सुषमा स्वराज की बहन सफीदों से चुनाव हार गई हैं। नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु 1000 वोटों से आगे हो गए हैं, इनेलो के राज सिंह मोर से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री हुड्डा का बयान सामने आया है। सीएम हुड्डा ने कहा कि वे जनादेश का स्वागत करते हैं। साथ ही, उम्मीद है कि हरियाणा में जो विकास कार्य चल रहे थे, नई सरकार उन्हें आगे ले जाएगी। उधर, कुरुक्षेत्र की थानेसर विधानसीट से हारने पर इनेलो के प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सीएम हुड्डा ने पद से दिया इस्तीफा

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा के 90 सीटों पर रुझानों के बाद नतीजे भी सामने आने लगे हैं। अभी तक मिले 27 नतीजों में भाजपा को 20, इनेलो को 3 और कांग्रेस को 3 सीटें और एक सीट हजकां को मिली है।

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को देखते हुए मुख्यमंत्री हुड्डा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा के कैथल से कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। अंबाला शहर सीट से विनोद शर्मा चुनाव हार गए हैं। भाजपा के असीम गोयल ने ये सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, सिरसा की कालांवाली सीट शिअद के खाते में गई है। यहां से बलकौर सिंह 12 हजार वोटों से जीत गए हैं।

कुलदीप बिश्नोई, रामबिलास शर्मा जीते

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा के 90 सीटों पर रुझानों के बाद नतीजे भी सामने आने लगे हैं। अभी तक मिले 27 नतीजों में भाजपा को 20, इनेलो को 3, कांग्रेस ने 3 और हजकां को एक सीट मिली है।

महेंद्रगढ़ से बीजेपी के रामबिलास शर्मा जीत गए हैं। गुड़गांव से बीजेपी के उमेश अग्रवाल जीत गए हैं। तिगांव से बीजेपी के राजेश नागर जीत गए हैं। पटौदी से बीजेपी की बिमला चौधरी जीत गई हैं।

आदमपुर से हजकां के ‌कुलदीप बिश्नोई जीत गए हैं। रोहतक से बीजेपी के मनीष ग्रोवर जीत गए हैं। नूंह से इनेलो के जाकिर हुसैन जीत गए हैं। कालका से बीजेपी की लतिका शर्मा जीत गई हैं। फरीदाबाद से बीजेपी के विपुल गोयल जीत गए हैं। पानीपत ग्रामीण से बीजेपी के महिपाल ढांडा जीत गए हैं।

अटेली से बीजेपी की संतोष यादव जीत गई हैं। बावल से बीजेपी के बनवारी लाल जीत गए हैं। भिवानी से बीजेपी के घनश्याम सर्राफ जीत गए हैं। नारयण गढ़ से बीजेपी के नायब सैनी 25718 वोटों से जीत गए है।

हुड्डा, विज और गीता भुक्कल जीतीं

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

थानेसर से बीजेपी के सुभाष सुधा जीत गए हैं। बड़खल से बीजेपी की सीमा त्रिखा जीत गई हैं। रेवाड़ी से बीजेपी के कापड़ीवास जीत गए हैं। सोहना से बीजेपी के तेजपाल तंवर जीत गए हैं। हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कैप्टन अजय यादव रेवाड़ी सीट से चुनाव हार गए हैं। अहीरवाल की इस सीट से कैप्टन अजय सिंह यादव लगातार कई चुनाव यहां से लड़ चुके थे। उनका नाम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने मतदान के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ ही मोर्चा खोल रखा था।

अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज 15562 वोटों से जीत गए हैं। पंचकूला से भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता जीत गए हैं। जुलाना से इनेलो के परविंदर जीत गए हैं। विज भाजपा के कद्दावर नेता हैं। विज भाजपा में मुख्यमंत्री पद के भी दावेदार हैं और उनका एरिया में अपना राजनीतिक रसूख भी है। परिसीमन के बाद नग्गल विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी में शामिल हो गया है।  

इनेलो को तगड़ा झटका, प्रदेश प्रधान हारे
हरियाणा में इनेलो को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र के थानेसर से चुनाव हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई हलके से चुनाव जीत गए हैं।

खट्टर चुनाव जीते
करनाल से भाजपा की टिकट पर पार्टी के संगठन मंत्री मनोहरलाल खट्टर चुनाव जीत गए हैं। खट्टर भाजपा में मुख्यमंत्री पद के भी उम्मीदवार हैं। संघ के स्वयंसेवक के तौर पर कैरियर शुरू करने वाले खट्टर की हाईकमान में खासी पैठ है। उनके मुकाबले में कांग्रेस से सुरेंद्र नरवाल और इनेलो के मनोज वधवा मैदान में थे।

सबसे हॉट सीट पर भाजपा को झटका

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live
हरियाणा में मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर आए रुझानों में जहां भाजपा को भारी बढ़त मिली है, वहां कांग्रेस की करारी हार होती नजर आ रही है। इनमें भाजपा 45 सीटों पर, इनेलो 20, कांग्रेस मात्र 15 सीट और हजकां 3 सीट पर और अन्य 7 सीट पर आगे हैं।

प्रतिष्ठा की सीट उचाना कलां
विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही उचाना कलां सीट पर भाजपा को झटका लग सकता है। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता उचाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह पीछे चल रही हैं। इनेलो के दुष्यंत चौटाला उचाना से आगे हैं। कांग्रेस ने भाग सिंह और हजकां ने रणधीर सिंह पनिहार को मैदान में उतारा है। जींद जिले की उचाना सीट राजनीतिक दृष्टि से काफी अहमियत रखती है। यहां से इनेलो और भाजपा की प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रही है।

कैथल में आगे हुए सुरजेवाला
कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला आगे हो गए हैं। वे पिछले दो चुनाव यहां से जीत चुके हैं, लेकिन इस बार मुकाबला काफी टक्कर का है। इस सीट पर भाजपा से राव सुरेंद्र सिंह और इनेलो से कैलाश भगत ने चुनाव लड़ा है। यहां से रणदीप सिंह सुरजेवाला और भाजपा से राव सुरेंद्र सिंह हैं।

अभय चौटाला, कुलदीप शर्मा आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा में मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर आए रुझानों में जहां भाजपा को भारी बढ़त मिली है, वहां कांग्रेस की करारी हार होती नजर आ रही है। इनमें भाजपा 45 सीटों पर, इनेलो 20, कांग्रेस मात्र 15 सीट और हजकां 3 सीट पर और अन्य 7 सीट पर आगे हैं।

ऐलानाबाद से अभय चौटाला आगे चल रहे हैं। गन्नौर से कांग्रेस से कुलदीप शर्मा आगे चल रहे हैं। सोनीपत से बीजेपी की कविता जैन आगे चल रही हैं। मुलाना से बीजेपी के संतोष सिंह आगे चल रहे हैं। दादरी से कांग्रेस के सतपाल सिंह सांगवान आगे चल रहे हैं। तोशाम से कांग्रेस की किरण चौधरी आगे चल रही हैं। फरीदाबाद से बीजेपी के विपुल गोयल आगे चल रहे हैं।

महेंद्रगढ़ से भाजपा के रामबिलास शर्मा आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा में मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर आए रुझानों में जहां भाजपा को भारी बढ़त मिली है, वहां कांग्रेस की करारी हार होती नजर आ रही है। इनमें भाजपा 47 सीटों पर, इनेलो 16, कांग्रेस मात्र 14 सीट और हजकां 4 सीट पर और अन्य 9 सीट पर आगे हैं।

कालांवली से शिअद के बलकौर सिंह आगे। महेंद्रगढ़ से भाजपा के रामबिलास शर्मा आगे। नूंह से बीजेपी के संजय आगे। हाथिन से कांग्रेस के जलेब खान आगे। इसराना से बीजेपी के कृष्‍णलाल पंवार आगे। रोहतक से कांग्रेस के भूषण बत्रा आगे चल रहे हैं।

‌हुड्डा और कांडा चल रहे हैं आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा में मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर आए रुझानों में जहां भाजपा को भारी बढ़त मिली है, वहां कांग्रेस की करारी हार होती नजर आ रही है। इनमें भाजपा 53 सीटों पर, इनेलो 14, कांग्रेस मात्र 13 सीट और हजकां 1 सीट पर और अन्य 9 सीट पर आगे हैं।

गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। सिरसा से हलोपा के गोपाल कांडा आगे चल रहे हैं। महम से इनेलो के सतीश आगे चल रहे हैं। पलवल से कांग्रेस के पवन सिंह दलाल आगे चल रहे हैं। रोहतक से भाजपा के मनीष आगे चल रहे हैं। कालांवली से कांग्रेस के शीशपाल आगे चल रहे हैं।

कालका से भाजपा आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

चौथे दौर की मतगणना खत्म होने के बाद कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा 13985 वोट लेकर आगे चल रही हैं। इनेलो के प्रदीप 9271 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

हरियाणा में पहले दौर की मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। इनमें भाजपा 50 सीटों पर, इनेलो 21, कांग्रेस मात्र 16 सीट और हजकां 2 सीट पर और अन्‍य एक सीट पर आगे हैं।

कैथल में पीछे चल रहे हैं सुरजेवाला

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला पीछे हो गए हैं। वे पिछले दो चुनाव यहां से जीत चुके हैं, लेकिन इस बार मुकाबला काफी टक्कर का है। इस सीट पर भाजपा से राव सुरेंद्र सिंह और इनेलो से कैलाश भगत ने चुनाव लड़ा है। यहां से रणदीप सिंह सुरजेवाला और भाजपा से राव सुरेंद्र सिंह हैं।

हरियाणा में पहले दौर की मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। इनमें भाजपा 50 सीटों पर, इनेलो 18, कांग्रेस मात्र 18 सीट और हजकां 3 सीट पर और अन्य एक सीट पर आगे हैं।

पंचकूला में भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live
हरियाणा में पहले दौर की मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। इनमें भाजपा 48 सीटों पर, इनेलो 19, कांग्रेस मात्र 19 सीट और हजकां 4 सीट पर आगे हैं।

अपडेट: 9:16 बजे

दूसरे राउंड की मतगणना में भी कैथल से कांग्रेस के दिल्लू राम आगे चल रहे हैं।
दूसरे राउंड में पंचकूला में भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता आगे चल रहे हैं। इनेलो प्रत्याशी केबी गोयल दूसरे नंबर पर है।

नैना चौटाला आगे, कैप्टन अभिमन्यु आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा में पहले दौर की मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। इनमें भाजपा 43 सीटों पर, इनेलो 23, कांग्रेस मात्र 20 सीट और हजकां 4 सीट पर आगे हैं।

सिरसा जिले की डबवाली सीट से चौटाला परिवार की बहु नैना चौटाला आगे चल रही हैं। मौजूदा समय में इस सीट से इनेलो के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला विधायक हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर देवीलाल परिवार के ही नजदीकी डॉ. केवी सिंह ने इनेलो को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भी वह मुकाबले में है, जबकि अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला अपने पति की विरासत को बचाए रखने को मैदान में उतरीं हैं। वहीं, भाजपा ने देव कुमार शर्मा को मैदान में उतारा है।

भाजपा से कैप्टन अभिमन्यु आगे
हिसार जिले की नारनौंद सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु आगे हैं। कैप्टन भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हैं। कैप्टन को घेरने के लिए इनेलो से राज सिंह मोर, कांग्रेस से राजबीर सिंह के अलावा हजकां ने जमकर प्रचार किया है।

कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है कि गढ़ी सांपला किलोई हलका से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। यहां से उनके मुकाबले भाजपा के धर्मवीर हुड्डा, इनेलो से सतीश नांदल और हजकां से बिजेंद्र शर्मा मैदान में हैं। जिला रोहतक की इस जाटलैंड को सीट पर मुख्यमंत्री हुड्डा का काफी बड़ा जनाधार है।

वहीं, कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला भी आगे हैं। वे पिछले दो चुनाव यहां से जीत चुके हैं, लेकिन इस बार मुकाबला काफी टक्कर का है। इस सीट पर भाजपा से राव सुरेंद्र सिंह और इनेलो से कैलाश भगत ने चुनाव लड़ा है। यहां से रणदीप सिंह सुरजेवाला और भाजपा से राव सुरेंद्र सिंह हैं।

रुझानों में भाजपा आगे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live

हरियाणा में पहले दौर की मतगणना चल रही है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। इनमें भाजपा 43 सीटों पर, इनेलो 23, कांग्रेस मात्र 20 सीट और हजकां 4 सीट पर आगे हैं।

इसी बीच इनेलो के दुष्यंत चौटाला से बात की गई तो उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में इस बार इनेलो की सरकार बन रही है। ये सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
भाजपा को बहुमत मिलने की बात पर चौटाला कहते हैं कि भाजपा तो ओपनियन पोल के आधार पर ही सरकार बनाने के सपने देख रही है। उन्हें मुंगेरी लाल की तरह सपने देखने की आदत है। उनका सपना आज टूट जाएगा।

वहीं, नारनौंद क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु कहते हैं कि हम नरेंद्र मोदी के नारे के साथ बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। शाम तक फैसला हो जाएगा।
भाजपा इस बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। आज हरियाणा का ऐतिहासिक दिन है।

सुषमा स्वराज की बहन आगे, बिश्नोई पीछे

LIVE: Haryana Assembly elections 2014 result live
अपडेट: 9 बजे तक
अंबाला कैंट में कांग्रेस के निर्मल सिंह आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा के अनिल विज पीछे हैं।

इसके अलावा गनौर से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा आगे हैं।

सफीदों से विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की बहन डा. वंदना शर्मा आगे चल रही हैं।

कैथल की गुहला चीका से कांग्रेस के दिल्लू राम आगे चल रहे हैं।

आदमपुर से हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed