'वोट बैंक बढ़ाना है तो पुलिस भर्ती कराते रहो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं, वहीं प्रदेश सरकार आचार संहिता लगने से पहले पुलिस भर्ती के नाम पर वोट बैंक मजबूत करने की कवायद में जुटी है। वहीं पंचकूला के खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लगा है।
विधानसभा चुनाव के दौरान अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच भी ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स राजनीति का मुद्दा बन चुका है। सभी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुट गए हैं।
विपक्षी नेताओं का कहना है कि आचार संहिता से पहले पुलिस भर्ती का झांसा देकर प्रदेश सरकार युवाओं को बेवकूफ बना रही है। उनका कहना है कि यह एक राजनीतिक स्टंट हैं।
पुलिस भर्ती के नाम पर सिर्फ वोट बैंक मजबूत किया जा रहा हैं। विपक्ष का कहना हैं कि इस बार यह सभी राजनीतिक पैंतरे फीके पड़ जाएंगे।
भर्ती के लिए 3 माह से हो रहे फिजिकल टेस्ट
बता दें कि तीन माह से पंचकूला सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इस कारण खिलाड़ियों को ग्राउंड में प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
अभी सितंबर और अक्टूबर में एशियन, नार्थ जोन, इंटर जोन, स्टेट जूनियर चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को जाना है, लेकिन उन्हें इसकी तैयारी करने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
सिंथेटिक ट्रैक की नहीं कराई सफाई
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जब से पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट शुरू हुआ है तब से ट्रैक की सफाई तक नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार नियम के अनुसार ट्रैक को हर एक सप्ताह पर धोना चाहिए। ताकि सिंथेटिक ट्रैक से डस्ट बाहर निकल सके।
ट्रैक रबर का है जिस पर डस्ट जमने से इसके खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा कई जगह से सिंथेटिक ट्रैक खराब भी होने लगे हैं।
क्या कहते हैं विपक्षी नेता
राज्य सरकार पुलिस भर्ती के नाम पर खेल कर रही है। प्रदेश के युवाओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ताकि वोट बैंक मजबूत किया जा सके। खेल का मैदान सिर्फ खिलाड़ियों के लिए होना चाहिए, पुलिस भर्ती के लिए नहीं।
-ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में भर्ती के नाम पर खेल चल रहा है। यह सब कुछ चुनाव को लेकर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को लालच देकर उन्हें अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है।
-मनोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष इनेलो