फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly election 2014, big leaders carrier decide today

जानिए, हरियाणा में आज किसकी प्रतिष्ठा दांव पर

Sun, 19 Oct 2014 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly election 2014, big leaders carrier decide today

प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, हजकां, हजपा, बसपा, हलोपा के कई दिग्गज नेता ऐसे हैं, जिनका खुद को जीतने के साथ-साथ अपनी पार्टी को बहुमत दिलवाने की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि पार्टी की जीत से ही उनका राजनीतिक भविष्य तय होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, मनोहर लाल खट्टर की प्रतिष्ठा दांव पर है, जबकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह का राजनीति भविष्य रविवार को तय होगा। उनकी पत्नी प्रेम लता चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


जेबीटी घोटाले में जेल में सजा भुगत रहे इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला, ऐलनाबाद से चुनाव लड़ रहे अभय सिंह चौटाला, इनेलो अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की पार्टी को बहुमत दिलवाने की प्रतिष्ठा दांव पर है। हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, हजपां अध्यक्ष विनोद शर्मा, हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा और बसपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे तक साफ हो जाएगी तस्वीर

haryana assembly election 2014, big leaders carrier decide today

हरियाणा की राजनीति को आज नई दिशा और प्रदेश निवासियों को नई सरकार मिलेगी। दोपहर 12 बजे तक नई बनने वाली सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

किसी दल को स्पष्ट बहुमत न मिला तो दोपहर से जोड़-तोड़ की भी राजनीति भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने प्रदेश में मतगणना के लिए 57 केंद्र बनाए हैं।

इन केंद्रों की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा मतगणना के लिए 5 हजार कर्मचारी लगे हैं। इस बार विधानसभा के लिए 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। इनकी हार और जीत उनकी राजनीति तय करेगी।

समर्थकों में उत्साह

haryana assembly election 2014, big leaders carrier decide today

विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में काफी उत्सुकता है। हर कोई अपनी जीत के समीकरण को लेकर शनिवार को चर्चा करता रहा। अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने एजेंटों केसाथ मतगणना में शामिल होने के लिए बैठक की। कई उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए हवन का कार्यक्रम रखा है, जबकि कुछ उम्मीदवार मतगणना के पूरे समय पूजा में भी व्यस्त रहेंगे।

पहले बैलट पेपर की गणना होगी
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से विधानसभा की सभी सीटों के लिए मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए पूरी तैयारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

घर बैठे वेबसाइट पर देखें अपडेट

haryana assembly election 2014, big leaders carrier decide today

मतदान की तरह लोग अपने घर पर बैठकर पूरे प्रदेश की सीटों की मतगणना का अपडेट देख सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 8 बजे से मतगणना के रुझान आने शुरू हो जाएगा। सभी मतदान केंद्रों का नेटवर्क राज्य चुनाव केंद्र से जोड़ दिया गया है।

वैल्यू एड
मतगणना के लिए 53 केंद्र बनाए
सुरक्षा में 10 हजार पुलिस जवान
मतगणना के लिए 5000 कर्मचारी
1351 उम्मीदवारों ने लड़ा है चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed