फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana asks for additional budget from central government for Bio Gas Plant

गोबरधन योजना: हर जिले में स्थापित होंगे बायो गैस प्लांट, हरियाणा ने केंद्र से मांगा अतिरिक्त बजट

Wed, 14 Oct 2020 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana asks for additional budget from central government for Bio Gas Plant
फाइल फोटो

हरियाणा सरकार ने गोबरधन योजना के तहत केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट मांगा है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक बायो गैस प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मगर इसके लिए हरियाणा केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट चाहता है। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन ने गोबरधन योजना के तहत बायो गैस प्लांट लगाने के लिए निजी वित्त संस्थानों से ऋण मुहैया करवाने के अलावा केंद्र सरकार से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव यूपी सिंह की अध्यक्षता में गोबरधन योजना के कार्यान्वयन के संबंध में हुई बैठक में हिस्सा ले रहे थे। बैठक में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


विजय वर्धन ने गोबरधन योजना के कार्यान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि हिसार जिले के नयागांव में बायो गैस प्लांट संचालित किया जा रहा है। जिससे 150 से अधिक घरों को पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक बायो गैस प्लांट स्थापित करने पर कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक बायो गैस प्लांट मॉडल निजी प्लांट के तुलना में अधिक सफल हैं। इसलिए केंद्र सरकार से अनुरोध है कि सामुदायिक बायो गैस प्लांट अवसरंचना के लिए निजी वित्त संस्थानों से ऋण मुहैया करवाने के अलावा सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed