फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Ask Punjab to Handover Part of Assembly

हरियाणा ने विधानसभा में अपना शेष हिस्सा पंजाब से मांगा, स्पीकर बोले- ई-विधान प्रोजेक्ट लटका

Sat, 07 Dec 2019 11:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Dec 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana Ask Punjab to Handover Part of Assembly
हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा ने आनुपातिक बंटवारे के अनुसार पंजाब से विधानसभा में अपना शेष हिस्सा मांगा है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा कंवर पाल सिंह से चंडीगढ़ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान गुप्ता ने कंवर पाल सिंह से कहा कि 17 अक्टूबर 1966 को विधानसभा भवन का जो अनुपातिक बंटवारा हुआ था, उसके अनुसार हरियाणा को कुछ और कक्ष दिए जाने थे। ये कक्ष अभी भी पंजाब के नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के हिस्से के वे कक्ष अब हरियाणा को दिए जाएं। इस पर राणा ने सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया है। विधानसभा में बंटवारे अनुसार पूरा हिस्सा न मिलने पर हरियाणा का ई-विधान प्रोजेक्ट लटका हुआ है। विधानसभा को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा, चूंकि हरियाणा के पास पर्याप्त कक्ष मौजूद नहीं हैं। हरियाणा ने ई-विधान प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा भी कर लिया है, लेकिन पंजाब के शेष कक्षों को न देने से बात आगे नहीं बढ़ पा रही।
विज्ञापन


विधानसभा के ऑनलाइन होने से कागजी कार्यवाही पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विधायकों व पत्रकारों के लिए सीट के सामने टैब लगेंगे, जिन पर कार्यवाही फ्लैश होगी। टैब को अपने हिसाब से ऑपरेट भी किया जा सकता है। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने के मद्देनजर भी अपना शेष हिस्सा मांगा है। अब पंजाब के निर्णय का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed