फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab CM will meet on October 14 to resolve SYL issue

Chandigarh: हरियाणा-पंजाब के सीएम ही करेंगे SYL मुद्दे का समाधान, 14 अक्तूबर को होगी मान-मनोहर की बैठक

Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
सार

सतलुज यमुना लिंक नहर का मुद्दा हरियाणा और पंजाब के लिए काफी अहम है। दोनों प्रदेशों की राजनीति में ये मुद्दा काफी बड़ी भूमिका निभाता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दोनों राज्यों के साथ बैठकर इस मामले का हल निकालने को कहा था।  

विज्ञापन
Haryana and Punjab CM will meet on October 14 to resolve SYL issue
भगवंत मान और मनोहर लाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के दशकों पुराने विवाद को निपटाने के लिए 14 अक्तूबर को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की बैठक होगी। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है और इसमें केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिध मौजूद नहीं रहेगा। 15 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में दोनों राज्यों को जवाब दाखिल करना होगा।

विज्ञापन


इसी बीच एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल हरियाणावासियों का हक है और यह उन्हें अवश्य मिलेगा। अब इस मामले में एक समय सीमा तय होना जरूरी है। उधर, पंजाब का रुख इस मामले में कड़ा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है कि बैठक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। राज्य के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी और वह पूरी तैयारी के साथ बैठक में जाएंगे। इससे पहले मान ने अधिकारियों और पंजाब के एजी की बुधवार को बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

आम आदमी के कदम का इंतजार: आम आदमी पार्टी को इस मामले में कोई भी बयान देने से पहले शब्दों का चयन तलवार की धार पर करना होगा। हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव है। इस मुद्दे पर अगर पंजाब सरकार बैठक के बाद सूबे के हित में बयान देती है तो आदमपुर में नुकसान हो सकता है और अगर नहीं देती है तो पंजाब के किसान नाराज हो सकते हैं।

कैप्टन और केजरीवाल के साथ भी बैठक कर चुके हैं मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक कर चुके हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा सीएम निवास पर आए थे उस समय भी इस विषय पर चर्चा हुई थी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस मुद्दे की मॉनिटरिंग कर चुके हैं लेकिन हल नहीं निकला।

हरियाणा अब तक यह प्रयास कर चुका

  • छह मई 2022 को एक अर्ध-सरकारी पत्र केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को भेजा गया, जिसमें दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दूसरे दौर की बैठक जल्द बुलाने का अनुरोध किया गया था।
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी इस विषय में एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखा था।
  • बैठक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को भी तीन अर्ध-सरकारी पत्र लिखे गए थे।


पानी पर पंजाब-हरियाणा की चर्चा का मतलब नहीं: सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेताया है कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर चर्चा करने का सवाल ही नहीं है। शिअद अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपने हरियाणा समकक्ष के साथ मीटिंग करने से पहले पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी पर पंजाब का विशेष अधिकार है और हरियाणा गैर रिपेरियन राज्य होने के नाते इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ चर्चा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed