फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ambulance driver saved Aligarh pregnant life by donate blood

हरियाणा के एंबुलेंस चालक ने खून देकर बचाई अलीगढ़ की गर्भवती की जान

Mon, 08 Oct 2018 05:29 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Oct 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana ambulance driver saved Aligarh pregnant life by donate blood

रोहतक के गढ़ी सांपला निवासी एंबुलेंस चालक ने दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती यूपी के अलीगढ़ जिले के अकराबाद की गर्भवती को खून देकर जान बचाई। हर किसी ने एंबुलेंस चालक की सराहना की है।

विज्ञापन


सर्वोदय फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र देशवाल ने बताया कि शनिवार को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में अलीगढ़ की गर्भवती प्रेमलता उर्फ खुशी भर्ती है। खून की कमी की वजह से जान जा सकती है। जिस पर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ने सांपला के दिल्ली में 102 एंबुलेंस पर तैनात चालक वीरेंद्र हुड्डा से बात की। वीरेंद्र हुड्डा गर्भवती की जान बचाने के लिए तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए। वीरेंद्र ने अस्पताल में जाकर महिला के लिए खून दिया। 
विज्ञापन


एक कॉल पर खून देने के लिए दौड़ पड़ते हैं सर्वोदय फाउंडेशन के सदस्य
सर्वोदय फाउंडेशन ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर ग्रुप बनाया हुआ है। ग्रुप पर सूचना पाते ही फाउंडेशन के सदस्य और पदाधिकारी खून देने के लिए तुरंत दौड़ पड़ते हैं। 200 से अधिक डोनर भी फाउंडेशन ने बनाए हैं। पूर्व में भी फाउंडेशन के सदस्य खून देकर लोगों की जान बचाई चुके हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. देवेंद्र देशवाल भी पूर्व में एक महिला की खून देकर जान बचा चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं भूल पाऊंगा अहसान
गर्भवती के पति दिनेश पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र ने सही समय पर खून देकर उसकी पत्नी की जान बचाई है। वह वीरेंद्र का अहसान जिंदगीभर नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed