फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Air quality index: Haryana became Gas chamber due to high air pollution

सांसों पर प्रदूषण का संकट, आधा हरियाणा बना गैस चैंबर, इन शहरों की हालत बेहद खराब

Wed, 11 Nov 2020 10:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/फरीदाबाद/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/फरीदाबाद/रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 10:49 AM IST
सार

  • प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही स्मॉग छाए रहने से लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत
  • हिसार में सबसे ज्यादा 454 एक्यूआई, फरीदाबाद में 448, जींद 451, गुरुग्राम में 450 दर्ज

विज्ञापन
Haryana Air quality index: Haryana became Gas chamber due to high air pollution
हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मंगलवार को भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा। प्रदेश के 12 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज होने से गैस चैंबर सी स्थिति बनी रही। हिसार जिले में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, यहां एक्यूआई प्रदेश में सबसे ज्यादा 454 दर्ज किया गया। सुबह से ही कई जिलों में स्मॉग छाने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, एनसीआर के जिलों में गुरुग्राम में 450 और फरीदाबाद में 448 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हिसार समेत कई जिले ऐसे थे, जहां पीएम 10 और पीएम 2.5 हर घंटे अपने अधिकतम स्तर 500 पर पहुंच गया था। हिसार में सुबह 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 487 दर्ज किया गया। इस दौरान पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 500 पर था। फतेहाबाद, जींद, रेवाड़ी अन्य जिलों में भी ऐसा ही हाल रहा। 
विज्ञापन


कई जिलों में पराली अधिक जली, वहां और आसपास के जिलों में हालात खराब रहे। हिसार में सोमवार को तीन स्थानों पर पराली जली। वहीं, दिल्ली एनसीआर के जिलों में भी लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर तक वायु प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हुई लेकिन दोपहर बाद हवा चलने से इसमें मामूली गिरावट होना शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

14 तक खुश्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क बना रहने की संभावना है। रात का तापमान कम होने और पूर्वी हवा चलने की संभावना के कारण सुबह के समय हल्की धुंध/स्मॉग जैसा मौसम और बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

शाम होते ही फिर बढ़ा स्मॉग
दिन के समय धूप बाकी दिनों की तुलना में थोड़ी तेज रही। इस कारण दोपहर के समय स्मॉग कुछ हल्का हो गया, शाम होते ही फिर स्मॉग का असर बढ़ गया। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।

हवा में बढ़े जहरीले कणों की संख्या
फरीदाबाद जिले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार एक्यूआई स्तर 448 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। पहले स्थान पर 476 एक्यूआई के साथ दिल्ली रहा। हवा में जहरीले कण की संख्या बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, गले में तकलीफ की समस्या सामने आई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार हल्की बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है।

400 से अधिक एक्यूआई वाले शहर

  • शहर             एक्यूआई
  •  
  • भिवानी             424
  •  
  • चरखी दादरी       418
  •  
  • धारूहेड़ा             444
  •  
  • फरीदाबाद          448
  •  
  • फतेहाबाद          441
  •  
  • गुरुग्राम            450
  •  
  • हिसार              454
  •  
  • जींद                 451
  •  
  • मंडी खेड़ा          438
  •  
  • मानेसर            425
  •  
  • रोहतक            437
  •  
  • सोनीपत          429
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed