फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: 40 thousand sanitation and fire workers extended the strike for three days

हरियाणा: 40 हजार सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों ने बढ़ाई तीन दिन हड़ताल, कई शहरों और कस्बों में लगे गंदगी के ढेर

Mon, 24 Oct 2022 11:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़। Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 11:28 AM IST
सार

कर्मचारी पिछले पांच दिन से हड़ताल पर हैं। आज जिलास्तर पर काली दिवाली मनाने का एलान किया गया है। सभी जिलों में झाड़ूू उल्टा कर प्रदर्शन करेंगे।8 नगर पालिका कर्मचारी संघ की मांग है कि मुख्यमंत्री मामले में हस्तक्षेप करें। 

विज्ञापन
Haryana: 40 thousand sanitation and fire workers extended the strike for three days
मांगों में महंगाई भत्ते (डीए) के 50 प्रतिशत बकाया के भुगतान और अक्टूबर के वेतन में विलंबित वेतनवृद्धि की मांग की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पिछले पांच दिनों से आंदोलनरत शहरी स्थानीय निकाय के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने राज्यव्यापी हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के चलते  26 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इससे त्योहारी सीजन में सफाई नहीं होगी और आम जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी। पहले ही कई शहरों में कूड़ा नहीं उठ रहा है। संघ ने सोमवार को काली दिवाली मनाने का फैसला लिया है, साथ ही सभी जिलों में काले झंडों व झाड़ू उल्टा कर प्रदर्शन करन का फैसला किया है। सर्व कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल और प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। 
विज्ञापन


16 सूत्रीय मांगों को लेकर 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक हड़ताल की थी। पहले ही दिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कर्मचारी संघ नेताओं से बैठक की थी लेकिन मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद हरियाणा सरकार ने अग्निशमन कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए संघ ने हड़ताल को 23 अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। साथ ही चेताया था कि अगर इस दौरान उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा। रविवार को सूचना थी कि सरकार और कर्मचारी संघ के नेताओं के बीच बैठक होगी, लेकिन नहीं र्हुई। केवल फरीदाबाद के डीसी ने राज्य प्रधान नरेश शास्त्री के साथ बैठक की, लेकिन उसमें ऐसी कोई बात नहीं बन पाई कि हड़ताल खत्म हो सके। 

सरकार ने हड़ताल बढ़ाने को मजबूर किया: शास्त्री
रविवार देर शाम नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार पर अनदेखी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए हड़ताल को 3 दिन तक और बढ़ा दिया। अब प्रदेशभर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और अग्निशमन कर्मचारी 26 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहेंगे। शास्त्री ने प्रदेश की जनता से माफी मांगते हुए कहा है कि संगठन ने हड़ताल अवधि आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने मजबूर किया है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा और महासचिव सतीश सेठी ने हड़ताल में बढ़चढ़ हिस्सा लेने का दावा किया है। 

कई हजार ठेका कर्मियों को पांच माह से वेतन नहीं
हड़ताल से 57 नगर पालिकाओं, 22 नगर परिषदों व 11 नगर निगमों के विभिन्न पदों पर कार्यरत लगभग चालीस हजार कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इससे कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। शहर व कस्बों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नगर निकाय अधिकारियों द्वारा तमाम कोशिश किए जाने के बावजूद शहरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। वहीं, कई शहरों में तो पुलिस की निगरानी में ठेके के कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है। संघ का कहना है कि कई हजार ठेका कर्मियों को चार से पांच महीने से वेतन नहीं मिला है।

अग्निशमन कर्मी की जगह नहीं करेंगे ड्यूटी
रोडवेज कर्मचारियों से सांझा मोर्चा ने फैसला लिया है कि रोडवेज का कोई भी चालक अग्निशमन विभाग में ड्यूटी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अगर कहीं आगजनी होती है तो हड़ताल पर रहते हुए फायरमैन व ड्राइवर आग बुझाने के लिए तैयार रहेंगे। संघ के राज्यप्रधान शास्त्री ने कहा कि सफाई का कार्य इसलिए बंद किया है ताकि सरकार को सफाई का महत्व पता लग सके।


उन्होंने कहा कि बगैर सफाई कर्मचारियों की समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। सरकार द्वारा बातचीत के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रहने के सवाल पर शास्त्री ने कहा कि सरकार बातचीत का समय और स्थान बताए, हम बातचीत को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed