{"_id":"5c73d492bdec22736b5eb137","slug":"harsimrat-kaur-badal-statement-on-navjot-sidhu-behbal-kalan-firing-captain-amrinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत बादल बोलीं- नवजोत सिद्धू देशद्रोही, मजीठिया के खिलाफ सबूत हैं, तो कैप्टन करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत बादल बोलीं- नवजोत सिद्धू देशद्रोही, मजीठिया के खिलाफ सबूत हैं, तो कैप्टन करें गिरफ्तार
Mon, 25 Feb 2019 05:18 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री नवजोत सिद्धू को देशद्रोही बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मजीठिया के खिलाफ सुबूत हैं, तो कैप्टन उन्हें गिरफ्तार करें, कौन रोक रहा है। उन्होंने ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी व बहिबल गोलीकांड के बारे में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व उनके भाई बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कोई सबूत हैं तो वह अपने अधिकारियों को कोर्ट में भेज कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराएं। कैप्टन उन्हें गिरफ्तार करने का साहस जुटाएं।
रिश्तेदारों के आयोग गठित कर ड्रामेबाजी न करें। कैप्टन सरकार आयोग के नाम पर शिअद नेताओं को डरा रही है। नशे की ओवरडोज से मौतें हुईं है, इसे बारे में कोई सबूत बिक्रम मजीठिया के विरुद्ध है तो उसे जेल भेजें। कैप्टन को ऐसा करने से कौन रोक रहा है। प्रकाश सिंह बादल ने जालिम कांग्रेस के विरुद्ध 16 साल तक जेल काटी है। कांग्रेस ने पंजाब का पानी छीना, पंजाबी बोलते गांव दूसरे राज्य को दे दिए। पंजाब की राजधानी पंजाबियों से छीन ली। बादल परिवार ने सदा कांग्रेस के विरुद्ध संघर्ष किया है। हरसिमरत कौर सोमवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं।

सिद्धू को कहा- देशद्रोही
उन्होंने कहा कि बेअदबी मामले पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने बीते चार वर्षों से अकाली दल विशेष कर बादल परिवार के विरुद्ध प्रोपोगंडा शुरू किया था। इस संवेदनशील मुद्दे को उछाल कर कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जूठे वादे कर सत्ता प्राप्त की। कैप्टन बताएं की उनके दो साल के शासन में प्रदेश की जनता के साथ किया कौन सा वायदा पूरा किया।
विधानसभा में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी आपस में एक सुर होकर अकाली दल का विरोध कर रहे है। जबकि अकाली दल विपक्ष की भूमिका निभा कर लोगों के मुद्दों की आवाज उठा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा में मंत्री नवजोत सिद्धू व बिक्रम मजीठिया के बीच तल्ख बहस हो रही है, तो उन्होंने कहा की वह देशद्रोही हैं। सिद्धू के विरुद्ध पूरा देश बोल रहा है। उनके बारे में कुछ नहीं कहना।
कैप्टन का एजेंडा, बादल परिवार को जेल में डालना
हरसिमरत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कभी नकली जत्थेदारों व अलगाववादी ताकतों को बेअदबी मामले में धरने पर बिठाते हैं, कभी उन्हें धरने से उठाते हैं। प्रदेश में इस समय लॉ एंड आर्डर बड़ी समस्या बन चुका है। रेफरेंडम-2020 के माध्यम से अलगाववादी ताकतें पंजाब को बाटने का षड्यंत्र रच रही है। कैप्टन का एक मात्र एजेंडा बादल परिवार को जेल की सलाखों में बंद करना है। इस कारण रिश्तेदारों के आयोग गठित किये गए हैं।
मुझे टिकट मिलेगी या नहीं कुछ नहीं पता
मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि वह इस बार बठिंडा से चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह लोकसभा चुनाव में में उतरेंगी या नहीं उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है। यह फैसला पार्टी करेगी कि उन्होंने चुनाव लड़ना है या नहीं। अगर चुनाव मैदान में उतरना है तो कौन से संसदीय क्षेत्र से। पार्टी जो भी निर्णय करेगी, स्वीकार होगा।