फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Harsimrat Kaur Badal on Sehajdhari voters Supreme Court decision

मोदी की मंत्री बोली, सहजधारी वोटरों के बारे में SC का निर्णय सही

Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal on Sehajdhari voters Supreme Court decision
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सर्वोच्च अदालत की ओर से सहजधारी वोटरों के बारे में लिया गया निर्णय सही और स्वागत योग्य है। हरसिमरत बादल ने शुक्रवार को बठिंडा में नए बने सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि सिखों की ओर से बहुत कुर्बानियां करने के बाद 1925 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि विरोध पार्टियों ने दखलअंदाजी कर शिरोमणि कमेटी के चुनाव में भाग लेने के लिए ऐसा प्रबंध करने का प्रयास किया कि पंजाब से बाहर रहते लोग जिनका सिख धर्म से कोई संबंध नहीं है, वह भी अपना मतदान इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि इसे लेकर सहजधारी और शिरोमणि कमेटी के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट में चला, लेकिन सर्वोच्च अदालत के निर्णय पर सिख कौम को संतुष्टी है। केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभाल की है, इसलिए जिस भी व्यक्ति ने इस सेवा संभाल में भाग लेना है वह पूर्ण तौर पर सिख होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सांसद ने भी इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हक में निर्णय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' पर भी बोलीं हरसिमरत बादल

Harsimrat Kaur Badal on Sehajdhari voters Supreme Court decision
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि इस पार्टी के मुखी केजरीवाल लोक सेवा की जगह सत्ता प्राप्ति के लालच में राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बारे में पंजाब के लोग अच्छी तरह जानते हैं और जागरूक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार की कारगुजारी फेल रही इस महानगर में बीमारियों के अलावा लोगों को कुछ नहीं मिला। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वह इटली से भारी धन इकट्ठा कर लाए हैं और अब पंजाब की सत्ता पर काबिज होकर ऐसा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।  

केंद्रीय मंत्री बादल ने बताया कि पंजाब में धान की बिक्री और लोडिंग के लिए प्रबंध मुकमल कर लिए गए हैं। इस बारे में किसानों को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए अमन शांति मुख्य मकसद है जिस पर शिरोमणि अकाली दल की ओर से पूरा पहरा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए पंजाब और हरियाणा राज्य पूरी तरह से सहमत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed