फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harshita dahiya murder, harshita dahita sister revealed murder truth

सिंगर डांसर हर्षिता दहिया की बहन का खुलासा, मेरे पति ने कराई हत्या

Wed, 18 Oct 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Wed, 18 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
harshita dahiya murder, harshita dahita sister revealed murder truth
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हरियाणवी सिंगर डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल उसकी बहन ने कहा है कि हर्षिता की हत्या मेरे पति ने कराई है। यह जानकर पुलिस भी सकते में है। हर्षिता दहिया की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को मामले की जांच करते हुए पुलिस ने परिजनों से बात की तो उसकी बहन ने बताया कि उसे मेरे पति ने मारा है, क्योंकि वह मेरी मां के मर्डर केस की गवाह थी।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम से लौटते समय मारी गई थी गोलियां

harshita dahiya murder, harshita dahita sister revealed murder truth
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
गौरतलब है कि 23 वर्षीय हर्षिता दहिया की मंगलवार को चमराड़ा और काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर्षिता चमराड़ा में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।

जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं। मामले में विशेष टीम गठित करके जांच की जा रही है।

कहा जा रहा है कि हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव होकर बड़ा खुलासा किया था। हर्षिता ने धमकी मिलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह इन धमकियों से डरती नहीं है। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का प्राथमिक कारण हर्षिता का यही वीडियो है और इसी को लेकर उसे धमकी दी जा रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed