फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harminder Singh Madan of Patiala District and Sessions Judge, Punjab and Haryana High Court

हाईकोर्ट को मिला एक और जज, 12 को लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

Fri, 09 Dec 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Harminder Singh Madan of Patiala District and Sessions Judge, Punjab and Haryana High Court
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
पटियाला के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज हरमिदंर सिंह मदान 12 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज बनेंगे। हाईकोर्ट जज के लिए उनका नाम राष्ट्रपति ने क्लियर कर दिया है। इसके बाद सोमवार को उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट को 10 नामों की सिफारिश की थी। फिलहाल पटियाला के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को पदोन्नत कर हाईकोर्ट जज बनाया जा रहा है। उनकी नियुक्ति के साथ हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी। बावजूद इसके भी हाईकोर्ट में जजों के प्रस्तावित पदों की संख्या से वर्तमान संख्या लगभग आधी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों के प्रस्तावित पद 85 हैं। ऐसे में हाईकोर्ट में 38 पद अभी भी रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन


यदि जजों के रिक्त पड़े पदों के मामले में देखें तो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, इलाहाबाद और मद्रास हाईकोर्ट के बाद इस मामले में तीसरे स्थान पर आता है। सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच अभी भी जजों के कई नाम मंजूरी के इंतजार में लटके हुए हैं। हाईकोर्ट में लगातार बढ़ते काम के दबाव के चलते रिटायर होने वाले जजों को एढाक आधार पर काम करने देने की मांग भी उठ चुकी है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है। हाईकोर्ट के लिए एक नाम क्लीयर होने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed