{"_id":"75f6f781541d40f019fb2b36de3356a6","slug":"harley-davidson-won-two-years-nivan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के निवान ने जीती हार्ले डेविडसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल के निवान ने जीती हार्ले डेविडसन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jun 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
करनाल की नीतिका शर्मा ने आईटी पार्क स्थित डीटी मॉल से भतीजे निवान शर्मा के लिए कपड़े खरीदते हुए यह नहीं सोचा होगा कि उपहार में निवान को हार्ले डेविडसन बाइक मिल जाएगी।
विज्ञापन
नीतिका के पिता नवीन चंद्र शर्मा तलवाडा में सिंचाई विभाग में अभियंता हैं। रविवार को वह भाई के घर पंचकूला आए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि पोते निवान को उपहार में करीब 4 लाख की बाइक मिली है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नीतिका ने अपने पिता नवीन चंद्र शर्मा के साथ मॉल से कपड़े खरीदे थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निवान को यह उपहार शहर के प्रीमियम आउटलेट मॉल डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल के खुलने की छठी सालगिरह के अवसर पर मिला। मॉल मैनेजर कैरोलीन डंगवाल ने सोमवार शाम को लकी ड्रॉ से विजेता की पर्ची निकाली थी। कैरोलीन डंगवाल ने बताया इस साल रीजन का पहला प्रीमियम आउटलेट बनने का लक्ष्य रखा है। यहां मॉल में 5000 रुपये या इससे ज्यादा मूल्य की खरीदारी करने पर लकी ड्रा में भाग लेने का मौका मिला।
विज्ञापन