फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harish Rawat said Congress did not appoint advisors of Navjot Singh Sidhu

सलाहकारों पर घिरे सिद्धू: नवजोत से जवाब तलब, हरीश रावत बोले- कांग्रेस ने नहीं किया नियुक्त, बयान की जांच की जा रही

Mon, 23 Aug 2021 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Aug 2021 06:19 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर सिंह माली ने सोशल मीडिया पर हाल ही में विवादित टिप्पणी की। इसके बाद ही पंजाब कांग्रेस की जमकर आलोचना होने लगी। स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान की अलोचना की थी। प्यारे लाल गर्ग ने कैप्टन के बयान को गलत ठहराया और पाकिस्तान की हिमायत की थी। जबकि मालविंदर माली ने एक बयान जारी कर कश्मीर को अलग देश करार दिया और आरोप लगाया कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान ने कब्जा किया है। 

विज्ञापन
Harish Rawat said Congress did not appoint advisors of Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश रावत। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की नियुक्ति कांग्रेस पार्टी द्वारा नहीं की गई है। यह बयान सोमवार को पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू के सलाहकारों की बयानबाजी और टिप्पणियों की जांच की जा रही है और अगर यह लोग दोषी पाए गए तो इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस बीच, रावत ने यह भी साफ कर दिया कि सलाहकारों की टिप्पणियों के बारे में पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिद्धू से जवाब तलब कर लिया है। फिलहाल सिद्धू ने अपने सलाहकारों का बचाव करते हुए हाईकमान से कहा है कि उनके सलाहकारों के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। 
विज्ञापन

रावत ने कहा कि वह अगले दो दिन में चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं और इस मामले की अपने स्तर पर जांच करके सच्चाई का पता लगाएंगे। रावत ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा से यह मत है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। रावत ने कहा कि सिद्धू के यह सलाहकार कांग्रेस ने नियुक्त नहीं किए हैं। इनकी नियुक्ति सिद्धू ने अपने स्तर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने आगे कहा कि अगर इस तरह नियुक्त कोई व्यक्ति अपनी कोई निजी राय जाहिर करता है तो इससे कांग्रेस पार्टी का कोई संबंध नहीं है। रावत ने कहा कि इसके बावजूद पार्टी इस मामले की जांच करा रही है। माली द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आपत्तिजनक कार्टून वायरल करने पर रावत ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की बहुत ही लोकप्रिय प्रधानमंत्री थीं। देश के लिए उनका बहुमूल्य योगदान है। वो हमारे लिए मां के समान थीं। देश के लिए किये गए योगदान के लिए हम सब उनके कृतज्ञ हैं।

सिद्धू की सफाई- सलाहकारों के बयान तोड़मरोड़ कर पेश किए

हरीश रावत ने बताया, 'मेरी सिद्धू से बात हुई है। उनकी तरफ से जानकारी दी गई है कि उनके सलाहकारों की बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है फिर भी मैं अपने स्तर से जांच करूंगा और अगर ये लोग दोषी पाए गए तो इन्हें दंडित किया जाएगा।'

यह है विवाद
उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू के दो सलाहकारों प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर सिंह माली ने सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐसे बयान और टिप्पणियां कीं कि पूरी कांग्रेस पार्टी चौतरफा आलोचना से घिर गई। गर्ग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पाकिस्तान की आलोचना किए जाने को गलत ठहराते हुए अपने बयान में पाकिस्तान की हिमायत की जबकि मालविंदर माली ने एक बयान जारी कर कश्मीर को अलग देश करार देते हुए आरोप लगाया कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान ने कब्जा किया है। 

माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर भी राय रखी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था। उन्होंने अपने बयान में सवाल उठाया कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी? माली यहीं तक नहीं रुके, दो दिन पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक विवादास्पद कार्टून अपने फेसबुक पेज के कवर पर लगा दिया, जिसमें इंदिरा गांधी के हाथ में पकड़ी बंदूक पर कंकाल लटका है और इंदिरा गांधी के पीछे कंकालों का ढेर लगा है। इसके कुछ ही घंटे बाद माली ने अपने फेसबुक पेज पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के निजी जीवन से जुड़ी फोटो अपलोड कर उनके बारे में अभद्र टिप्पणियां कर दीं।

 सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी पर हाईकमान दखल दे: मनीष तिवारी
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू के सलाहकारों द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस हाईकमान से इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है। सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा अभद्र टिप्पणियां किए जाने को लेकर तिवारी ने लिखा कि कांग्रेस इस मामले पर मंथन करे कि जो लोग जम्मू-कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानते और जिनका झुकाव पाकिस्तान की तरफ है, क्या ऐसे लोग पंजाब कांग्रेस का हिस्सा हो सकते हैं? तिवारी ने अपने ट्वीट में हरीश रावत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को टैग करते हुए लिखा- यह उन सभी का मजाक उड़ाने जैसा है, जिन्होंने भारत के लिए अपना खून बहाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed