फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hard disc will reveal ram rahim dera sacha sauda truths

अब होगा राम रहीम की गुफा का पर्दाफाश, सारे रहस्य खुलकर सामने आएंगे

Fri, 15 Sep 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 15 Sep 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
hard disc will reveal ram rahim dera sacha sauda truths
Ram Rahim
20 साल के लिए जैल में कैद राम रहीम की बहुचर्चित गुफा के रहस्य अब खुलकर सामने आएंगे। पुलिस के हाथ ऐसा सबूत लगा है कि बाबा और डेरा दोनों फंसेंगे। डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के दिन 25 अगस्त को सिरसा में हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। जिन हार्ड डिस्कों में हर गतिविधि के सबूत थे, उन्हें डेरा की आईटी विंग ने नष्ट करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


बावजूद इसके डेरे से बरामद 65 कंप्यूटर हार्ड डिस्कों में से साइबर एक्सपर्ट ने काफी डाटा निकालने में सफलता हासिल की है। पुलिस को उम्मीद है कि करनाल स्थित मधुबन लैब में साइबर एक्सपर्ट डेरा की हार्ड डिस्कों में कैद सारा डाटा निकाल लेंगे। जरूरत पड़ी तो आईटी स्पेशलिस्ट की मदद ली जाएगी। कहा जा रहा है कि इन हार्ड डिस्क से बाबा के कई राज खुलकर सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

हिंसा करने वाले डेराप्रेमियों की फुटेज मिली

hard disc will reveal ram rahim dera sacha sauda truths
गुरमीत राम रहीम
हार्ड डिस्कों से मिले डाटा से उन डेरा अनुयायियों की वीडियो फुटेज पुलिस को मिली है जो 25 अगस्त की हिंसा में शामिल रहे। फुटेज में हथियारों और डंडे लेकर दिख रहे अनुयायियों की पहचान की जा रही है। इस दौरान पता चला है कि इनमें से अधिकतर लोग लोकल नहीं हैं।

जिन लोगों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें ये फुटेज दिखाकर उनसे सहयोग मांगा है। फुटेज में दिख रहे चेहरों में ज्यादातर पंजाब के हैं। फुटेज से वो चेहरे बेनकाब हुए जिनका संबंध सिरसा जिले से है।

इनकी धरपकड़ के लिए वीरवार को पुलिस की टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसे-जैसे उपद्रवियों की पहचान होती जाएगी गिरफ्तारियां होती रहेंगी। पंजाब पुलिस से भी इसके लिए सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed