फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   happning haryana, khattar, industrilist, gurgaon summit, haryana

हैपनिंग हरियाणा: निवेश कीजिए, मैं आपके साथ हूं: सीएम

Wed, 09 Mar 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
happning haryana, khattar, industrilist, gurgaon summit, haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : file
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हैपनिंग हरियाणा समिट में प्रदेश के उद्यमियों को आश्वासन दिया है कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिए उद्यमियों और निवेशकों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार उद्यमियों की सहायता करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। सरकार की उद्यम प्रोत्साहन नीति 2015 तो मात्र एक शुरुआत है। आने वाले दिनों के लिए हमने कुछ आर्थिक नीतिगत सुधारों की भी योजना बनाई है।’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पांच माह पहले इस समिट की परिकल्पना की थी, उस समय कार्यक्रम के माध्यम से एक लाख करोड़ या 16 बिलियन अमेरिकी डालर निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य था, लेकिन अधिकारियों ने मुझे बताया कि अब तक की गई प्रतिबद्धताएं इस लक्ष्य के मुकाबले 200 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं। उम्मीद है कि कल तक इस संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो जाएगी। यह हमारी नीतिगत प्रतिबद्धताओं और सरकार की ओर से इन्हें लागू करने के लिए उठाए गए कदम दर्शाता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिजली का प्रयोग करने वाली व 20 कर्मचारियों से कम वाली औद्योगिक इकाइयों और बिजली का प्रयोग न करने वाली 40 से कम कर्मचारियों वाली फैक्टरियों को फैक्टरी अधिनियम से मुक्त रखने के लिए संशोधन की योजना बनाई है। उन्हाेंने बताया कि वेतन की अदायगी में विसंगतियाें को दूर करने के लिए 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन वाले कामगारों को नगद वेतन भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हरियाणा को एक ऐसे राज्य के रूप में देखता हूं, जहां के गांव व शहर स्मार्ट हाें और सभी सार्वजनिक सेवाआें के लिए ई शासन समाधान हो। हम चाहते हैं कि हमारे युवा डिजिटल बनें। हरियाणा में यह पहला इनवेस्टर समिट है। आज से 49 वर्ष पहले आधुनिक भारत के राजनीतिक नक्शे पर आया हरियाणा एक छोटा लेकिन उद्यमी राज्य है। आज के दौर में 12 राष्ट्र हमारे भागीदार हैं। यह हरियाणा के लोगों के कठोर परिश्रम का जीता जागता सबूत है। भौगोलिक क्षेत्र मात्र 1.34 प्रतिशत होने के बावजूद हरियाणा भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 3.51 प्रतिशत और इसके निर्यात में 4.2 प्रतिशत योगदान देता है।


मुश्किल दौर से निकलने के बाद संभव हुआ यह आयोजन
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि 15 दिन पहले इस समिट पर गहरे काले बादल छाने शुरू हो गए थे। हम 100 मुश्किल घंटों से गुजरे हैं। जब हमारे 21 में से सात जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई थी। कई लोगों ने मुझे इस समिट पर पुनर्विचार करने के लिए कहा, लेकिन हमने दृढ़ता के साथ यह कार्यक्रम करने का मन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed