सुख-दुख से लेकर आदिवासी जीवन को ‘उड़ान’ के जरिए दिखाया
पंजाब कला भवन में ‘उड़ान’ नाम से फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। इस प्रदर्शनी में अमित राजवंशी और तसलीम जमाल की पेंटिंग्स को रखा गया है।
अमित राजवंशी की इस प्रदर्शनी में एग्ल शेप में बनाई गई कुल 30 पेंटिंग्स का रखा गया है। पेंटिंग्स में नए प्रयोग किए गए हैं और और इसे बनाने के लिए बाईट कलर का इस्तेमाल किया गया है।
इंदौर में जन्में अमित राजवंशी ने 1971 में ड्राइंग एंव पेंटिंग में एमए की डिग्री हासिल की और अब राजस्थान के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज अजमेर में ड्राइंग एवं पेंटिंग के लेक्चरार हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी वर्कशॉप लगा चुके हैं।
तसलीम जमाल की 35 ब्लेक एंड व्हाइट और कलर पेंटिंग्स
उड़ान फोटो प्रदर्शनी में राजस्थान की तसलीम जमाल की 35 ब्लेक एंड व्हाइट और कलर पेंटिंग्स को रखा गया है।
जो आदिवासी तबके पर आधारित है। तसलीम ने बताया कि वह खुद आदिवासी इलाके से संबंध रखती हैं, इसलिए उनके पेंटिंग्स में आदिवासी टच को ही दर्शाया गया।
इनमें गांव के लोगों और उनके रहन-सहन को पेंटिंग्स के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।