फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hand foot and mouth disease started spreading in Punjab

Patiala News: फैलने लगी हाथ-पैर और मुंह की बीमारी, 15 स्कूली बच्चे संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 05 Aug 2022 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 08:17 PM IST
सार

यह बीमारी काफी संक्रामक है और तेजी से एक बच्चे से दूसरे में फैलती है। 10 दिन का एकांतवास पीड़ित बच्चे के लिए जरूरी है। डॉ. दिवजोत सिंह ने बताया कि हाथ, पैर व मुंह की इस बीमारी में संक्रमित बच्चे की भूख खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
Hand foot and mouth disease started spreading in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब पंजाब के पटियाला में छोटे बच्चों में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी भी पांव पसारने लगी है। अब तक इस बीमारी के 15 केस सामने आ चुके हैं, जो सभी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और जिले के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि एक नोडल अफसर या सुपरवाइजर तैनात किया जाए जो रोज सुबह की प्रार्थना के समय हर कक्षा के बच्चों की जांच करेगा। 

विज्ञापन


इस दौरान देखा जाएगा कि किसी बच्चे को बुखार या जीभ पर छाले, हाथों या पैरों के तलों में चकत्ते वगैरह तो नहीं हैं। इस तरह के लक्षणों वाले बच्चे की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। स्वास्थ्य विभाग के जिला एपिडिमोलोजिस्ट डॉ. दिवजोत सिंह ने बताया कि यह बीमारी ज्यादातर पांच साल की आयु तक के बच्चों को होती है। 
विज्ञापन


यह बीमारी काफी संक्रामक है और तेजी से एक बच्चे से दूसरे में फैलती है। 10 दिन का एकांतवास पीड़ित बच्चे के लिए जरूरी है। डॉ. दिवजोत सिंह ने बताया कि हाथ, पैर व मुंह की इस बीमारी में संक्रमित बच्चे की भूख खत्म हो जाती है। उसे थकावट महसूस होने लगती है और गला खराब हो जाता है। बच्चे का नाक बहने लगता है और मुंह से लार निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अगर कोई और बच्चा बीमार के संपर्क में आता है तो वह भी तुरंत संक्रमित हो सकता है। इसलिए बीमारी को फैलने से रोकने के लिए एहतियात बहुत जरूरी है। इसके अलावा सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को भी इस बीमारी केस आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed