फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Halwara Air Force Station High Alert after Air Strike in Pok

पंजाबः पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर हाई अलर्ट, तैनात हुई सेना

Wed, 27 Feb 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Halwara Air Force Station High Alert after Air Strike in Pok
Air Strike - फोटो : PTI

मंगलवार की रात 2.30 बजे से बार-बार उड़ने वाले लड़ाकू विमानों की आवाज से आस-पास के लोगों की नींद टूट गई और सब दहशत में आ गए। यह सिलसिला सुबह लगभग 4 बजे तक जारी रहा। आखिरकार सुबह 9 बजे तक आस-पास के लोगों को पता चला कि वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया है। हालांकि पुलवामा हमले के बाद ही एयरफोर्स को सरकार ने हाई अलर्ट कर दिया था। मंगलवार को यहां के सुरक्षा चक्र को बढ़ाते हुए सेना की तैनाती शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 16 मार्च 1950 को एयरफोर्स स्टेशन बनाया गया था। करीब तीन दशक तक यहां मिग 23 लड़ाकू विमान तैनात थे। वर्ष 2012 में यहां पर सुखोई विमानों को तैनात किया गया। चाहे 1965, 1971 या फिर कारगिल युद्ध हो, हर बार एयरफोर्स स्टेशन ने अहम भूमिका अदा किया है। गांव एतिआणा निवासी सेवानिवृत सैनिक बलौर सिंह, हरमेल सिंह ने कहा कि वायुसेना ने गजब का काम कर दिखाया है, जो कि पाकिस्तान के लिए एक सबक है। 
विज्ञापन


पुलवामा हमले का यह सही बदला है। 1965 की भारत पाक जंग के समय हलवारा स्टेशन पर 5 पाकिस्तानी जहाज हमला करने पहुंचे थे। भारतीय सेना ने इनमें से कुछ विमानों को मार गिराया था, जबकि अन्य जवाबी कार्रवाई के कारण लौट गए थे। इस दौरान पाक विमानों ने कई बम गिराए थे, लेकिन वह आस-पास के खेतों में जाकर गिरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed